फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi: पीएनबी का एटीएम काटकर 21 लाख रुपये की चोरी, कार से आए थे बदमाश, सीसीटीवी कैमरों को कर दिया था बंद

Mon, 23 Oct 2023 11:08 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

बदमाशों ने गैस कटर की मदद से एटीएम को काटा और फिर पैसे चोरी करके भाग गए। बदमाशों ने वारदात के दौरान एटीएम में लगे सीसीटीवी कैमरों को बंद कर दिया था।
विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली के पालम में सोमवार तड़के बदमाशों ने पंजाब नेशनल बैंक का एटीएम काटकर 21 लाख रुपये चुरा लिए। पुलिस ने मामला दर्ज कर सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल कर बदमाशों की पहचान करने में जुटी है।

विज्ञापन


पुलिस अधिकारी ने बताया कि सोमवार तड़के करीब 4:42 बजे मंगलापुरी स्थित पीएनबी के एटीएम के साथ छेड़छाड़ किए जाने की सूचना मिली। इस पर पालम थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। बैंक अधिकारियों से पता चला कि बदमाश एटीएम से 21 लाख रुपये की चोरी की है। एटीएम में छेड़छाड़ की सूचना मुंबई स्थित बैंक के मुख्यालय से आई थी। पुलिस को पूछताछ में पता चला चला कि देर रात कुछ बदमाश कार से आए थे। 

विज्ञापन

बदमाशों ने गैस कटर की मदद से एटीएम को काटा और फिर पैसे चोरी करके भाग गए। बदमाशों ने वारदात के दौरान एटीएम में लगे सीसीटीवी कैमरों को बंद कर दिया था। पुलिस एटीएम बूथ के आसपास लगे कैमरों की फुटेज से आरोपियों की पहचान का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें