फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: रामलीला मैदान में घुसा सांड... लोगों ने जान बचाने को लगाई रेस, बमुश्किल खदेड़कर मेले से किया बाहर

Mon, 23 Oct 2023 11:06 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, हापुड़

सार

रविवार रात को अवकाश होने के कारण भी मेले में काफी भीड़ थी, इस दौरान एक आवारा सांड भीड़ के बीच पहुंच गया। बड़े झूलों के पास लाउडस्पीकरों की आवाज से बेकाबू होकर सांड ने उत्पात मचाना शुरू कर दिया।
विज्ञापन
मेले में घुसा सांड - फोटो : वीडियो ग्रैब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले में दिल्ली रोड स्थित रामलीला मैदान में चल रहे मेले में रविवार रात आवारा सांड घुस गया। बड़े झुले के पास लाउडस्पीकरों के शोर से सांड बेकाबू हो गया और उसने महिला, बच्चे समेत कई लोगों को टक्कर मारकर घायल कर दिया। लोगों ने बमुश्किल खदेड़कर उसे मेले से बाहर किया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

विज्ञापन


रामलीला मैदान में इन दिनों रामलीला के मंचन के साथ मेला लगा हुआ है। मेले में शहर के साथ आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से हजारों की संख्या में लोग मेले का आनंद लेने के लिए आते हैं। विजयदशमी करीब होने के कारण मेले में काफी भीड़ उमड़ रही है। रविवार रात को अवकाश होने के कारण भी मेले में काफी भीड़ थी, इस दौरान एक आवारा सांड भीड़ के बीच पहुंच गया।

विज्ञापन

बड़े झूलों के पास लाउडस्पीकरों की आवाज से बेकाबू होकर सांड ने उत्पात मचाना शुरू कर दिया। जिससे मेले में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सांड के उत्पात से बचने के लिए लोग इधर उधर भागते दिखाई दिए। घटना का मेले में ही उपस्थित किसी व्यक्ति ने वीडियो बना लिया। 
विज्ञापन

वीडियो अब सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में सांड एक बच्ची और महिला को टक्कर मारता दिखाई दे रहा है। सांड से बचने के लिए लोगों में भगदड़ मच गई। बाद में लोगों ने एकत्रित होकर सांड पर काबू पाया और उसे मेला स्थल से बाहर निकाला।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें