फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली के ICICI ATM से फिर निकला 2000 का नकली नोट

Fri, 10 Mar 2017 09:50 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
fake currecy - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
दिल्ली में एटीएम से नकली नोट निकलने का सिलसिला जारी है। एक बार फिर दिल्ली के पॉश इलाके में लगे आईसीआईसीआई बैंक के एटीएम से नकली 2000 का नोट निकला है। पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
विज्ञापन


दिल्ली की अमर कॉलोनी में आईसीआईसीआई बैंक का एटीएम लगा है। जहां एक व्यक्ति कैश निकालने पहुंचा। जब उसने ट्रांजेक्शन किया तो कैश में एक दो हजार का नकली नोट निकला। ये चूरन वाला ही नोट था। उस व्यक्ति ने फौरन इस बात की सूचना पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची और फौरन एटीएम को सील कर दिया।

मामले की गंभीरता को देखते पुलिस ने इस मामले की जांच को जिम्मा क्राइम ब्रांच के हवाले कर दिया है। अब क्राइम ब्रांच की टीम एटीएम में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाल रही है। साथ ही एटीएम में पैसा डालने वाली कंपनी के खिलाफ भी कार्रवाई किए जाने की तैयारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें