नगर निगम गुरुग्राम में इस समय प्रॉपर्टी टैक्स जमा करने का सिलसिला चल रहा है। अब तक लोगों द्वारा एक अरब रुपये से अधिक का प्रॉपर्टी टैक्स जमा करा दिया गया है।
प्रॉपर्टी टैक्स के रूप में नगर निगम के जोन तीन से सबसे अधिक रुपये जमा हुए हैं। यहां के लोगों ने 42 करोड़, 53 लाख 84 हजार 636 रुपये बतौर प्रॉपर्टी टैक्स जमा कराए हैं। बृहस्पतिवार को टैक्स का आंकड़ा एक अरब रुपये के पार पहुंच गया।
नगर निगम द्वारा प्रॉपर्टी टैक्स डिफाल्टरों पर कड़ी कार्रवाई करने का असर साफ दिखाई दे रहा है। जिनके भी टैक्स बकाया हैं वह उनका भुगतान कराने के लिए नगर निगम कार्यालय पहुंच रहे हैं।
यही कारण है कि इसकी संख्या दिनों दिन बढ़ती जा रही है। टैक्स का भुगतान करने वालों को ब्याज माफी के साथ-साथ कुछ टैक्स का 25 फीसदी भी माफ कर दिया गया है। यही कारण है कि लोग जल्द से जल्द इसका लाभ उठाना चाहते हैं। नगर निगम द्वारा डिफाल्टरों के सीवर व पानी के कनेक्शन भी काटे जा रहे हैं।