फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फरीदाबाद में 2 दर्दनाक हादसे, महिला की मौत

Sun, 25 May 2014 07:08 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद में दो दर्दनाक सड़क हादसे हो गए हैं। एक में मां-बेटी को कार ने टक्कर मार दी तो, दूसरे में एक ट्रक सोए हुए पति-पत्नी पर चढ़ गया।
विज्ञापन


बेटी के सिर से उठ गया मां का साया
फरीदाबाद के थाना सेक्टर-55 क्षेत्र में रविवार सुबह एक कार ने स्कूटी सवार मां बेटी को टक्कर मार दी। हादसे में मां की मौत हो गई जब बेटी घायल हो गई। पुलिस ने शव का पोस्ट मार्टम करा कर परिजनों को सौंप दिया है।

घटना रविवार सुबह करीब 9:00 बजे सेक्टर-55 थाना क्षेत्र स्थित जेसीबी चौक के पास हुई। पुलिस के मुताबिक नीलम चौक के पास गाड़ियों की फाइनेंस का काम करने वाला सुनील पत्नी धर्मवती और बेटी बीना के साथ चावला कॉलोनी के मकान नंबर-648 में रहता है। बीना रावल स्कूल में 12वीं की छात्रा है।
विज्ञापन


बीना रविवार सुबह अपनी मां के साथ स्कूटी पर सीकरी जा रही थी, स्कूटी बीना चला रही थी। इसी दौरान जेसीबी चौक के पास स्कूटी में पीछे से एक स्कोडा कार ने टक्कर मार दी, जिससे बीना व धर्मवती गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना के बाद कार में से चालक फरार हो गया।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने मां बेटी बल्लभगढ़ के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां धर्मवती की मौत हो गई जब कि बीना का इलाज चल रहा है।

जांच अधिकारी वेदराम ने बताया कि पूछताछ में पता लगा कि सुनील का सीकरी गांव में एक प्लॉट है, शनिवार को वह घर से सीकरी चला गया था। रात में लौट कर नहीं आया तो धर्मवती व बीना उसे देखने के लिए सीकरी गांव जा रहे थे। इसी दौरान हादसा हो गया। पुलिस मौके से गाड़ी को जब्त करके मामले की जांच शुरू कर दी है।

घर के बाहर ट्रक पलटा, दंपति घायल
फरीदाबाद के थाना सेक्टर-7 क्षेत्र की प्रेम नगर झुग्गी में रविवार तड़के ट्रक ने एक मकान की दीवार में टक्कर मार दी और पलट गया। दीवार गिरने से घर में सो रहे पति-पत्नी घायल हो गए। दोनों का बीके अस्पताल में इलाज चल रहा है।

पिन्नेराम (45), पत्नी मिथिलेश व बच्चों के साथ प्रेम नगर झुग्गी में रहता है। वह नगर निगम के एक शुलभ केंद्र में कार्यरत है। पिन्नेराम ने बताया कि रविवार तड़के वह पत्नी के साथ कमरे में सो रहा था, बच्चे दूसरे कमरे में थे, इसी दौरान तेज आवाज के साथ कमरे की एक दीवार का कुछ हिस्सा उनके ऊपर आ गिरा, जिससे दोनों घायल हो गए।
विज्ञापन


आसपास के लोगों ने उन्हें बाहर निकाला और पुलिस को सूचित किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने देखा कि घर के बाहर भूसे से भरा एक ट्रक पलटा पड़ा था। पुलिस ने आशंका जताई है कि रोड खराब होने के कारण भूसे से भरे ट्रक का संतुलन बिगड़ गया होगा और पिन्नेराम के मकान के पास पलट गया, जिससे उसके मकान की दीवार गिर गई।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें