फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मातम में बदली खुशियां: तेज रफ्तार ट्रैक्टर की चपेट में आकर 2 भाइयों की मौत, शादी के कार्ड बांटकर आ रहे थे वापस

Sat, 23 Mar 2024 11:13 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर

सार

कोंडागांव जिले के केशकाल थाना क्षेत्र में रहने वाले दो भाई अपने चचेरे भाई की शादी के कार्ड बांटकर वापस लौट रहे थे, इसी दौरान एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर चालक ने उन्हें अपने चपेट में ले लिया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोंडागांव जिले के केशकाल थाना क्षेत्र में रहने वाले दो भाई अपने चचेरे भाई की शादी के कार्ड बांटकर वापस लौट रहे थे, इसी दौरान एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर चालक ने उन्हें अपने चपेट में ले लिया। इस हादसे में दोनों भाइयों की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं घटना की जानकारी लगते ही घर में मातम छा गया। शादी की खुशियां मातम में बदल गई।

विज्ञापन

 
बताया जा रहा है कि केशकाल थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम गुडरीपारा में बीती रात एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना हुई। जहां चचेरे भाई की शादी का कार्ड बांट कर वापस घर लौट रहे 2 युवकों की सड़क दुर्घटना में मौके पर ही मौत हो गई है।
 
पुलिस के अनुसार, कोरगांव निवासी हिमांशु मरकाम 22 वर्ष आशीष मरकाम 15 वर्ष के चचेरे भाई की 27 मार्च को शादी होने वाली थी, जिसका शादी कार्ड बांटने के लिए दोनों युवक गुडरीपारा गए हुए थे। वापसी के दौरान सिदावंङ गुडरीपारा के समीप उनकी बाइक को किसी अज्ञात ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी और फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही केशकाल पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंची। लेकिन तब तक दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई थी। केशकाल पुलिस ने दोनों युवकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए केशकाल अस्पताल भेजा। मामले में अज्ञात ट्रेक्टर चालक के खिलाफ अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें