स्वास्थ्य विभाग में संविदा पर स्टाफ नर्स, फार्मासिस्ट सहित अन्य स्टाफ के पद के लिए साक्षात्कार हुआ। कुल 267 पद के लिए 595 आवेदकों ने साक्षात्कार दिया। संजयनगर स्थित सीएमओ ऑफिस में गर्मी और उमस के बावजूद में अपनी बारी का इंतजार करते दिखे।
प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की पांच सदस्यीय टीम ने सभी आवेदकों का इंटरव्यू लिया। यह प्रक्रिया देर रात तक चलती रही। एमबीबीएस के 13 पद के लिए कुल 24 आवेदन थे। फार्मासिस्ट के महज 14 पद के लिए 195 आवेदकों ने साक्षात्कार दिया।
इसके अलावा 22 स्टाफ नर्स के पद के लिए 187, एएनएम के 200 पद के लिए 63 आवेदक, एलटी के13 पद के लिए 36 आवेदक थे।
ब्लॉक डेटा कम अकाउंट असिस्टेंट के दो पद के लिए 10 एएचएस काउंसलर एक पद के लिए 9, लेखपाल एक पद के लिए दस, पीपीएम कॉआर्डिनेटर एक पद के लिए आठ, डिस्ट्रिक प्रोग्राम कॉआर्डिनेटर एक पद के लिए 21 और आयुष एक पद के लिए 32 आवेदकों ने इंटरव्यू लिया। इंटरव्यू बोर्ड में सीएमओ अजेय अग्रवाल, एडीएम सिटी रक्षपाल सिंह सहित अन्य सदस्य शामिल रहे।