दिल्ली में कोरोना संक्रमण बेतहाशा रफ्तार पकड़ चुका है। शुक्रवार को राजधानी में 1796 नए कोरोना संक्रमित सामने आए हैं। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक दिल्ली में कोरोना के एक्टिव केस 4410 हो गए हैं। वहीं 467 लोग स्वस्थ हुए हैं।
विज्ञापन
वहीं पिछले एक दिन में राजधानी में 57 और लोगों में ओमिक्रॉन मिला है। इस दौरान व्यस्कों की तरह बच्चों में भी ओमिक्रॉन के मामले मिलना शुरू हुए हैं। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार अभी तक चार बच्चे ओमिक्रॉन वैरिएंट से संक्रमित मिले हैं। सभी में सामान्य असर है। इसी के साथ ही दिल्ली में कुल ओमिक्रॉन के मामले बढ़कर 320 हुए हैं। इनमें से 89 मरीजों को छुट्टी मिली है। विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि चार में से दो बच्चों को छुट़्टी भी दी जा चुकी है।
सरकार ने शुरू की तैयारी
ओमिक्रॉन को देखते हुए सरकार ने छह हजार डी-टाइप सिलेंडर खरीदे हैं। एक डी-टाइप सिलेंडर में 46 लीटर ऑक्सीजन हो सकती है। दिल्ली परिवहन निगम के पास 9,115 सिलेंडर हैं। इनके अलावा पांच जनवरी तक चार और प्लांट लगाए जा रहे हैं। इस सप्ताह 12.5 मीट्रिक टन क्षमता वाले दो क्रायोजेनिक बॉटलिंग प्लांट चालू होंगे। इनसे 1,400 जंबो सिलेंडरों को रिफिल किया जा सकता है।