फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली प्रदेश भाजपा कार्यालय में 18 लोग कोरोना संक्रमित, एक अस्पताल में भर्ती

Tue, 15 Sep 2020 07:45 PM IST
Harendra Chaudhary डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

  • सभी लोग लक्षण विहीन, टेस्ट कराने के बाद संक्रमण का चला पता
  • 24 अगस्त को भी हुआ था सामूहिक टेस्ट, सभी पाए गए थे निगेटिव
विज्ञापन
bjp head office - फोटो : Amar Ujala (For Refernce Only)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भाजपा के दिल्ली प्रदेश कार्यालय में 18 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। इनमें दो ऑफिस कर्मचारी और शेष उनके परिवार के लोग शामिल हैं। मामले में सभी लोगों में कोरोना लक्षण विहीन पाया गया है और मंगलवार को कोरोना टेस्ट किए जाने के बाद ही सभी के संक्रमण की जानकारी मिली। एक कर्मचारी में संक्रमण सामने आने के बाद उसे अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। शेष लोगों को होम आइसोलेशन में रखकर इलाज किया जा रहा है।

विज्ञापन

दरअसल, संसद सत्र के पहले ही दिन 26 सांसद कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। इसमें भाजपा सांसद मीनाक्षी लेखी भी शामिल हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन (17 सितंबर) को देखते हुए दिल्ली में पूरे सप्ताह विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं। इसके मद्देनजर कार्यालय में नेताओं और कार्यकर्ताओं का आना-जाना लगा हुआ है। कई नेताओं के संक्रमित होने के बाद एहतियात के तौर पर मंगलवार को प्रदेश कार्यालय में सभी लोगों का कोरोना टेस्ट कराया गया, जिसमें 18 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए।

इसके पहले 24 अगस्त को भी प्रदेश कार्यालय में सभी लोगों का कोरोना टेस्ट कराया गया था, लेकिन उस टेस्ट में सभी लोग निगेटिव पाए गए थे। कार्यालय में प्रवेश द्वार पर ही सैनिटाइजर की व्यवस्था की गई है। मुख्य भवन में प्रवेश करने के पहले भी स्वचालित सैनिटाइजेशन की व्यवस्था की गई है। इसके बाद भी प्रदेश कार्यालय में इतने ज्यादा लोगों का संक्रमित होना चिंताजनक है।
विज्ञापन


भाजपा के राष्ट्रीय कार्यालय में भी अब तक आठ से अधिक लोग कोरोना पॉजिटिव हो चुके हैं। इसमें पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष और गृहमंत्री अमित शाह और राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा भी शामिल हैं। लेकिन सभी लोग इलाज के बाद स्वस्थ हो चुके हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें