फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली के सराय काले खां इलाके में नाबालिग के साथ पड़ोसी ने किया दुष्कर्म, हिरासत में आरोपी

Thu, 22 Oct 2020 04:00 PM IST
Mohit Mudgal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

दक्षिण-पूर्व दिल्ली के सराय काले खां इलाके में 16 वर्षीय एक किशोरी के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने जानकारी दी है की आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है। 

विज्ञापन

 

 
जानकारी के मुताबिक पड़ोस में रहने वाले युवक ने पहले पीड़िता से दोस्ती की। बाद में डरा-धमकाकर वारदात को अंजाम दिया। पीड़िता की तबीयत बिगड़ी को परिवार को पता चला। लड़की को अस्पताल में भर्ती कराने के बाद आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया गया है।

लड़के के घर वाले उसे नाबालिग बता रहे हैं। पुलिस छानबीन कर इस बात का पता लगाने का प्रयास कर रही है कि आरोपी बालिग है या नाबालिग। पीड़िता का इलाज जारी है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार पीड़िता परिवार के साथ सराय काले खां इलाके में रहती है। इसके परिवार में माता-पिता व अन्य सदस्य हैं। आरोपी पीड़िता का पड़ोसी है। पुलिस को दिए बयान में परिजनों ने बताया है कि आरोपी ने बहला-फुसला कर पीड़िता से दोस्ती कर ली। मंगलवार को पीड़िता को घर में अकेला पाकर आरोपी ने वारदात को अंजाम दिया। किसी को कुछ भी बताने पर जान से मारने की धमकी दी।

पीड़िता की तबीयत बिगड़ी तो उसने सारी बात अपने परिवार को बताई। किशोरी को अस्पताल में भर्ती कराने के बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने पॉक्सो और दुष्कर्म की धाराओं में मामला दर्ज कर आरोपी को दबोच लिया। सनलाइट कालोनी थाना पुलिस उससे पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें