फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम योगी ने बिना नाम लिए साधा राहुल पर निशाना, कहा- पीएफआई के लोगों से मिल रहे कांग्रेस के नेता

Thu, 22 Oct 2020 02:35 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर
विज्ञापन
सीएम योगी जनसभा को संबोधित करते हुए - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

बुलंदशहर के सदर विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव के प्रचार के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जनपद पहुंचे। भाजपा ने यहां से दिवंगत विधायक वीरेंद्र सिरोही की पत्नी ऊषा सिरोही को अपना उम्मीदवार बनाया है।

विज्ञापन


पीएफआई के लोगों से मिल रहे कांग्रेस के स्वनामधन्य नेताः योगी
सदर सीट पर होने वाले उपचुनाव में भाजपा की उम्मीदवार ऊषा सिरोही के पक्ष में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नुमाइश ग्राउंड में जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने विपक्ष पर जमकर निशाना साधा। इशारों ही इशारों में उन्होंने राहुल गांधी के लिए कहा कि, कांग्रेस के स्वनामधन्य नेता केरल में देश विरोधी गतिविधियों में शामिल संस्था पीएफआई के सदस्यों से मुलाकात करते हैं।

उन्होंने कहा कि मोदी के नेतृत्व में देश नई ऊंचाइयों को छू रहा है। प्रदेश में गुंडाराज का खात्मा हो रहा है। प्रदेश के युवाओं को रोजगार मिल रहा है। प्रदेश में अब कैराना और कंधला वाली स्थिति नहीं है। अपराधी जेल जा रहे हैं या अंतिम नारे राम नाम सत्य है की तरफ जा रहे हैं।
विज्ञापन


अपराधियों की सम्पत्तियों पर बुलडोजर चल रहा है। राम मंदिर का वर्षों पुराना सपना भाजपा सरकार में पूरा हुआ। जेवर एयरपोर्ट और फिल्म सिटी से बुलंदशहर के लोगों को भी रोजगार के अवसर मिलेंगे। साथ ही दिवंगत विधायक के कार्यों की उन्होंने सराहना की।

ये नेता भी रहे मौजूद
मुख्यमंत्री के साथ ही भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह, कैबिनेट मंत्री सुरेश राणा, कपिलेदव अग्रवाल, अशोक कटारिया, राज्य मंत्री अनिल शर्मा समेत सांसद और सभी छह  विधायक, क्षेत्रीय अध्यक्ष समेत अन्य लोग मौजूद रहे। इस दौरान जनपद के दिग्गज जाट नेता माने जाने वाले पूर्व मंत्री किरणपाल सिंह को मुख्यमंत्री ने पटखा पहनाकर भाजपा ज्वाइन कराई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें