फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीबी की रोकथाम के लिए खुलेंगी 16 यूनिटें

Sat, 05 Jul 2014 02:15 PM IST
रश्मि ओझा/अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
टीबी की रोकथाम के लिए लगातार प्रयास के बावजूद इस रोग पर रोक नहीं लग पा रही है। गाजियाबाद में दो हजार मरीज ऐसे मिले हैं, जिन्हें टीबी है।
विज्ञापन


चौंकाने वाली बात यह है कि पश्चिमी यूपी के छह जिलों से 60 ऐसे मरीज भी मिले, जो टीबी की दूसरी स्टेज (एमडीआर) से ग्रस्त हैं। कमोबेश यह हाल देश भर का है। डब्ल्यूएचओ के मुताबिक हर साल तीन लाख से अधिक लोग टीबी की वजह से मर रहे हैं।

अब केंद्र सरकार ने निर्णय लिया है कि पुनरीक्षित राष्ट्रीय क्षय रोग नियंत्रण कार्यक्रम के अंतर्गत ढाई लाख की आबादी पर एक टीबी यूनिट (क्षय रोग इकाई) शुरू की जाएगी। नए मानकों के अनुसार गाजियाबाद में 16 नए टीबी यूनिट खोले जाएंगे।
विज्ञापन


टीबी कंट्रोल प्रोग्राम के तहत टीबी मरीजों की जल्द से जल्द जांच और सभी को दवा मिलने पर जोर दिया जाता है। कई दूरदराज क्षेत्रों में टीयू (टीबी यूनिट) की दूरी अधिक होने के कारण टीबी से संक्रमित लोग वहां पहुंच नहीं पाते थे या फिर लेट लतीफी कर जाते हैं।
विज्ञापन


इसलिए प्रत्येक जिले में आबादी के अनुसार टीयू स्थापित किए जाएंगे। गाजियाबाद से 16 टीबी यूनिट का प्रस्ताव भेजा गया था। सीएमओ डॉ. अजेय अग्रवाल ने बताया कि इसी मानकों के अनुसार जनपद में टीबी यूनिट खोले जाएंगे, केंद्र से इसकी मंजूरी मिल गई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें