राजधानी में मास्क नहीं लगाने पर बीते 12 दिन में 4500 से अधिक लोगों का चालान किया गया है। विभाग ने इन लोगों पर 22 लाख से अधिक का जुर्माना लगाया है।
दिल्ली में बढ़ते कोरोना संक्रमण को देखते हुए दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (डीडीएमए) ने पिछले महीने बैठक में सार्वजनिक स्थलों पर मास्क अनिवार्य किया था। उल्लंघन करने पर 500 रुपये जुर्माने का प्रावधान किया गया था। आंकड़ों के मुताबिक, 23 अप्रैल से चार मई के बीच मास्क नहीं पहनने पर कुल 4,504 लोगों पर जुर्माना लगाया गया। इसमें सबसे अधिक जुर्माना 1133 पूर्वी जिले में लगाया गया है।
इसके बाद नई दिल्ली में 705, दक्षिण पश्चिम 588, उत्तर पूर्वी में 562 लोगों का चालान किया गया है। वहीं, दक्षिण पूर्व में 553 लोगों का चालान हुआ। हालांकि, शाहदरा और मध्य जिलों में एक भी चालान नहीं हुआ। पश्चिम जिले में 65 ऐसे उल्लंघन पाए गए, जबकि उत्तरी जिले में 221, दक्षिण में 414, नई दिल्ली में 216 और उत्तर पश्चिम में 263 लोगों पर जुर्माना लगाया गया है।