फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi News: 13.58 करोड़ से 17 सड़कों की सुधरेगी सूरत, मिशन मोड़ में काम कर रही दिल्ली सरकार

Tue, 28 Jun 2022 06:41 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

मनीष सिसोदिया ने बताया कि इन सड़कों के सुदृढ़ीकरण से कई इलाकों में कॉलोनियों से मुख्य मार्ग तक की इंटर-कनेक्टिविटी बेहतर होगी। साथ ही लोगों की यात्रा का समय बचेगा। इसके बनने से रोजाना बड़ी संख्या में लोगों को फायदा होगा। 
विज्ञापन
मनीष सिसोदिया - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली सरकार तीन विधान सभाओं की 17 सड़कों का नवीकरण करने जा रही है। सोमवार को करीब 13.58 करोड़ रुपये के प्रोजेक्ट का मंजूरी दी गई। इनकी लंबाई 12.83 किलोमीटर है। उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने बताया कि सड़कों को बेहतर करने का काम मिशन मोड में चल रहा है। आधुनिकतम तकनीक का इस्तेमाल कर तिलक नगर, विकासपुरी व जनकपुरी विधानसभा क्षेत्र की सड़कों के लिए बजट मंजूर कर लिया गया है।

विज्ञापन


मनीष सिसोदिया के मुताबिक, नई तकनीक से बनने वाली सड़कें लंबे समय मजबूत बनी रहेंगी। इन सड़कों के पुराने हो जाने से उसकी ऊपरी सतह पर दरार आदि देखने को मिली, जिससे कई जगहों पर वाहनों की आवाजाही बाधित होती थी। इसे देखते हुए सरकार ने इन तीनों विधानसभा की सड़कों के सुदृढ़ीकरण का काम शुरू करने का निर्णय लिया है।

मनीष सिसोदिया ने बताया कि इन सड़कों के सुदृढ़ीकरण से कई इलाकों में कॉलोनियों से मुख्य मार्ग तक की इंटर-कनेक्टिविटी बेहतर होगी। साथ ही लोगों की यात्रा का समय बचेगा। इसके बनने से रोजाना बड़ी संख्या में लोगों को फायदा होगा। इन सड़कों के सुदृढ़ीकरण के लिए पीडब्ल्यूडी अधिकारियों ने इनकी वर्तमान स्थिति और आवश्यकताओं का गहन निरीक्षण किया था। इसके बाद इन परियोजनाओं को सरकार की मंजूरी मिली। सुदृढ़ीकरण के इस प्रोजेक्ट में सड़कों की मजबूती पर तो ध्यान देने के साथ-साथ इन सड़कों पर सभी मानकों का पालन करते हुए अच्छी गुणवत्ता की रोड मार्किंग भी की जाएगी।
विज्ञापन


तिलक नगर, विकासपुरी व जनकपुरी क्षेत्र की इन सड़कों का होगा जीर्णोद्धार
केशोपुर सब्जी मंडी रोड, तिलक विहार मेन रोड, पेलिकोन रोड, अशोक नगर रोड, चौखंडी रोड, गुरु विरजानंद मार्ग से डिस्ट्रिक्ट पार्क विकास पूरी, ब्रेन पब्लिक स्कूल रोड, केआर मंगलम रोड, शहीद राजगुरु मार्ग, प्रो. जोगिन्दर सिंह मार्ग, मेजर दीपक त्यागी मार्ग, लाल साईं मार्ग, 60 फुटा रोड, पोसंगी पुर रोड, ए-एक ब्लॉक मेन रोड, अपोजिट ए-एक ब्लॉक में रोड और असालत पुर रोड-एक।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें