फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिटाई का खौफनाक बदला: एक महीने पहले छात्र ने की थी पिटाई, तब से क्रोध साध बैठे थे कातिल... हत्या कर लिया बदला

Mon, 12 Feb 2024 06:42 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

पुलिस सूत्रों का कहना है कि किसी लड़की से मेलजोल को लेकर छात्र ने एक महीने पहले आरोपियों की पिटाई कर दी थी। उसके बाद से ही आरोपी उससे  बदला लेने की साजिश रच रहे थे।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली के राजौरी गार्डन इलाके में पिटाई का बदला लेने के लिए 12वीं कक्षा के छात्र की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने इस मामले की जांच करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सौरव चोपड़ा और प्रथम के रूप में हुई है। पुलिस आरोपियों के कब्जे से हत्या में इस्तेमाल हथियार बरामद करने का प्रयास कर रही है।

विज्ञापन

पुलिस अधिकारी ने बताया कि 10 फरवरी की सुबह पुलिस को वुडलैंड पार्क में एक युवक का शव पड़े होने की जानकारी मिली। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल में पाया कि मृतक के सिर, सीने और पीठ में चोट के निशान हैं। मृतक की शिनाख्त रघुवीर नगर निवासी आलोक माथुर (18) के रूप में हुई। जांच करने पर पता चला कि आलोक 12वीं कक्षा का छात्र था। उसके पिता इलाके में कपड़े में प्रेस करने का काम करते हैं। आलोक शुक्रवार दोपहर घर से निकला था, उसके बाद से वह वापस घर नहीं पहुंचा था।

पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू की। शव का पोस्टमार्टम करवाने पर पता चला कि आलोक की गोली मारकर हत्या की गई है। पुलिस ने उसके परिवार वालों और दोस्तों से पूछताछ की। साथ ही जहां से शव मिला है उस पार्क के आसपास के रहने वाले रेहड़ी पटरी वालों से आलोक के साथ मौजूद लोगों के बारे में जानकारी हासिल की। पूछताछ और स्थानीय खुफिया जानकारी के आधार पर पुलिस ने रघुवीर नगर निवासी सौरव चोपड़ा को हिरासत में लेकर पूछताछ की। उसने घटना में शामिल होने की बात कबूल कर ली। उसने बताया कि उसने प्रथम के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया है।
विज्ञापन

पुलिस सूत्रों का कहना है कि किसी लड़की से मेलजोल को लेकर आलोक ने एक महीने पहले दोनों आरोपियों की पिटाई कर दी थी। उसके बाद से ही आरोपी आलोक से बदला लेने की साजिश रच रहे थे। पूछताछ में पता चला है कि हत्या करने के लिए आरोपियों ने पांच हजार रुपये में पिस्टल खरीदी थी। जिसका इस्तेमाल आलोक की हत्या करने में की। पुलिस हथियार की बरामदगी के साथ-साथ इसे मुहैया करवाने वाले की भी तलाश में दबिश दे रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें