फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जानलेवा बना महिला का इश्क: गर्दन समेत अन्य अंगों को काटकर युवक की हत्या, बोरे में मिला शव...ऐसी है प्रेम कहानी

Mon, 12 Feb 2024 05:36 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा

सार

आशंका जताई गई है कि युवक महिला से मिलने ही वह मेरठ गया था। शव बोरे में बंद मिला है। किसी ने उसकी बेरहमी से गर्दन समेत अन्य अंगों को काटकर हत्या की है।
विज्ञापन
सोहेल (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ग्रेटर नोएडा के दनकौर कोतवाली क्षेत्र के मंडपा गांव निवासी सोहेल 22 वर्ष मजदूरी का काम करता था। 8 फरवरी को घर से निकला था। देर शाम तक नहीं लौटा और फोन भी बंद हो गया था। तभी से परिजन उसकी तलाश में जुटे थे। सोमवार सुबह मेरठ पुलिस से परिजनों को सूचना मिली कि सोहेल का बोरे में बंद शव मिला है। किसी ने उसकी बेरहमी से गर्दन समेत अन्य अंगों को काटकर हत्या की है। पुलिस और ग्रामीणों के मुताबिक मामला प्रेम प्रसंग का बताया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि गुलावठी क्षेत्र का एक परिवार करीब 6 महीने से इलाके के एक गांव में रहने लगा था। उसी परिवार की एक महिला से सोहेल के प्रेम प्रसंग हो गया। साथ ही वह महिला को लेकर फरार भी हुआ था। उस वक्त पुलिस ने दोनों को तलाश लिया था और महिला को उसके परिवार को सुपुर्द कर दिया था। जिसके बाद महिला का परिवार गांव छोड़कर मेरठ रहने लगा था। लेकिन इसके बाद भी युवक और महिला की फोन पर बातचीत होने लगी थी। महिला से मिलने ही वह मेरठ गया था। आशंका है कि महिला के परिवार ने ही सोहेल की हत्या की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें