फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi: कंधा टकराने पर 12वीं के छात्र की चाकू से हत्या, नाबालिग ने भाई-पिता के साथ मिलकर दिया वारदात को अंजाम

Thu, 21 Dec 2023 10:03 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

मृतक छात्र की पहचान रूपक गौतम (17) के रूप में हुई है। वह परिवार के साथ महावीर एन्क्लेव में रहता था। वारदात को एक नाबालिग ने भाई और पिता के साथ अंजाम दिया। घटना के बाद तीनों आरोपी फरार हो गए थे। जिन्हें पुलिस ने बुधवार को दबोच लिया।
विज्ञापन
delhi police - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

डाबड़ी इलाके में कंधा टकराने पर 12वीं के एक छात्र की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। वह मुंबई में अपने मौसा के साथ रहकर पढ़ाई कर रहा था और कुछ दिन पहले अपने परिजनों के पास आया था। वारदात को एक नाबालिग ने भाई और पिता के साथ अंजाम दिया। घटना के बाद तीनों आरोपी फरार हो गए थे। जिन्हें पुलिस ने बुधवार को दबोच लिया। पुलिस इनके खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है।

विज्ञापन


मृतक छात्र की पहचान रूपक गौतम (17) के रूप में हुई है। वह परिवार के साथ महावीर एन्क्लेव में रहता था। पुलिस अधिकारी ने बताया कि 17 दिसंबर की शाम पुलिस को डाबड़ी के रोहतास नगर में एक युवक को चाकू मारे जाने की जानकारी मिली। मौके पर पहुंची पुलिस को पता चला कि घायल रूपक को उसके दोस्त डीडीयू अस्पताल लेकर गए हैं। अस्पताल पहुंचने पर पता चला कि डॉक्टरों ने रूपक को मृत घोषित कर दिया है।

अस्पताल में मौजूद रूपक के दोस्त सौरव ने बताया कि वह जानकी पुरी इलाके में रहता है और ग्यारहवीं का छात्र है। रविवार शाम वह अपने दोस्तों रूपक, अविनाश, शुभम, आदिल, शाहनवाज, ध्रुव, जाहिद और अपने भाई सागर के साथ बिंदापुर में मोमोज खाने गया था। वहां से सभी अपने घर आ रहे थे। गली नंबर सात रोहतास नगर में एक नाबालिग सामने से आ रहा था। रूपक का कंधा उसके कंधे से टकरा गया। नाबालिग ने रूपक को थप्पड़ मार दिया और झगड़ा करने लगा। दोस्तों ने झगड़ा शांत करवाया। नाबालिग की मां वहां आई और उसे अपने साथ ले गई।
विज्ञापन


उसके बाद सभी दोस्त गली नंबर 26 के पास आकर बात करने लगे। इसी दौरान नाबालिग अपने नाबालिग भाई के साथ वहां पहुंचा और रूपक को किनारे में ले गया। इसी दौरान नाबालिगों के पिता काफी आक्रोशित होकर वहां पहुंचे और रूपक को थप्पड़ जड़ दिया। उसके बाद तीनों पिता-पुत्र मिलकर रूपक को लात-घूंसों से मारने लगे। उसके भाई सागर ने रूपक को बचाने की कोशिश की। नाबालिगों के पिता ने उसे भी थप्पड़ मार दिया और बीच में आने वाले की पिटाई करने के लिए कहा।

फिर एक नाबालिग ने चाकू निकालकर रूपक पर ताबड़तोड़ हमला करने लगा। दोस्तों ने उसके हाथ से चाकू छीन लिया। तभी दूसरे नाबालिग ने चाकू निकालकर रूपक पर हमला कर दिया। जिससे वह वहीं गिर गया। उसके बाद आरोपियों ने लात घूंसों से पिटाई कर धमकी देकर फरार हो गए। दोस्तों ने घायल रूपक को डीडीयू अस्पताल ले गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने दोस्त के बयान पर हत्या का मामला दर्ज कर लिया। पुलिस अधिकारी ने बताया कि बुधवार को तीनों आरोपी पिता पुत्र को पुलिस ने पकड़ लिया है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें