फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

11 फरवरी को बारिश न हुई तो जल्दी विदा हो जाएगी सर्दी

Fri, 29 Jan 2016 12:54 PM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
मौसम लगातार बदल रहा है। दो दिन साफ रहने के बाद शुक्रवार को फिर कोहरा और बादल छाने की संभावना है। इसके बावजूद तापमान में कमी नहीं आएगी। दिनभर लोगों को गर्मी का सामना करना पड़ सकता है।
विज्ञापन


विशेषज्ञों के अनुसार इस साल सर्दी के जल्द विदा होने का पूर्वानुमान है। यदि बारिश नहीं हुई तो 11 फरवरी से लोगों को रात में भी बढ़े तापमान का सामना करना पड़ सकता है।

दिसंबर और आधी जनवरी तक जहां लोगों को पसीना-पसीना होना पड़ा, वही 15 जनवरी से एक सप्ताह तक भीषण सर्दी झेलनी पड़ी। विशेषज्ञों का दावा है कि बारिश न होने से मौसम अपने ढर्रे पर नहीं आ रहा है।
विज्ञापन


तापमान स्थिर नहीं रह रहा है। इससे एकाएक सर्दी और एकाएक गर्मी झेलनी पड़ती है। अब तापमान ज्यादा रहने से लोगों को सर्दी गायब होने का अहसास हो रहा है।

विशेषज्ञों के अनुसार, शुक्रवार को कोहरा और बादल छाने से धूप हल्की रहेगी, लेकिन तापमान ज्यादा रहने से लोगों को गर्मी का सामना करना पड़ेगा। ऐसे में सर्दी केजल्दी गायब होने का पूर्वानुमान भी जारी किया जा रहा है।

मौसम वैज्ञानिक डा. एके अहलूवालिया के अनुसार यदि बारिश नहीं होती है तो 11 फरवरी से लोगों को गर्म मौसम का सामना करना पड़ेगा। यदि बारिश हो जाती है तो हल्की सर्दी 20 फरवरी तक रह सकती है।

आज नहीं चलेगी शालीमार, गढ़वाल एक्सप्रेस
कोहरा भले न पड़े लेकिन फॉगी सीजन में रेल यात्रियों की मुसीबतें कम नहीं हो रही हैं। फॉगी सीजन के मद्देनजर रेलवे ने कई ट्रेनों का संचालन रद्द किया हुआ है।

शेड्यूल के मुताबिक शुक्रवार को दिल्ली-जम्मू तवी शालीमार एक्सप्रेस और गढ़वाल एक्सप्रेस समेत कई महत्वपूर्ण ट्रेनों का संचालन नहीं होगा।

रेलवे अधिकारियों के मुताबिक शुक्रवार को दिल्ली-मालदा फरक्का एक्सप्रेस, गढ़वालएक्सप्रसे (अप-डाउन), दिल्ली-फैजाबाद, ऊंचाहार भुज-बरेली, दिल्ली-जम्मूतवी शालीमार (अप-डाउन), शहीद, नई दिल्ली-जालंधर एक्सप्रेस नहीं चलेंगी। बृहस्पतिवार को देहरादून-नई दिल्ली नंदा देवी एक्सप्रेस, बांद्रा टर्मिनल-देहरादून एक्सप्रेस नहीं चलीं।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें