फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वो 100 इलाके जहां टूटते हैं सबसे ज्यादा सम-विषम के नियम

Mon, 11 Apr 2016 02:21 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
सम-विषम
विज्ञापन
सम-विषम योजना के दौरान इस बार दिल्ली सरकार की ऐसे इलाकों में खास नजर रहेगी, जहां पहले चरण के दौरान सबसे ज्यादा चालान कटे थे। सरकार ने चालान डाटा का अध्ययन करके करीब 100 इलाकों को चिन्हित किया है। इसमें ज्यादातर दिल्ली बॉर्डर से सटे इलाके हैं।
विज्ञापन


दिल्ली सरकार सम-विषम योजना के दूसरे चरण के दौरान किसी भी नियम तोड़ने वाले को रियायत देने के मूड में नहीं है। यही वजह है कि सरकार इस बार ज्यादा इनफोर्समेंट टीम उतारने के साथ उन्हें स्मार्टफोन और वाहन भी उपलब्ध करा रही है।

यह टीम नियम तोड़कर भागने वालों को पकड़कर चालान काटेगी। सम-विषम योजना के पहले चरण में दूसरे राज्यों से आने वाले वाहनों को बॉर्डर से समझाकर वापस भेज दिया जाता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

सम-विषम
लोग दूसरे एंट्री प्वॉइंट जहां पर नाके नहीं लगते, वहां से एंट्री कर जाते थे। दिल्ली में ऐसे बहुत से नाके हैं। इन नाकों समेत सरकार ने 100 इलाकों की पहचान की है, जहां ज्यादा चालान किए गए थे। पिछली बार दिल्ली पुलिस और दिल्ली सरकार ने मिलकर कुल 9760 चालान किए थे।

हालांकि सरकार ने कहा है कि इस बार भी हम सड़क पर वॉलंटियर्स उतारेंगे। वे तख्तियों और फूल के जरिए लोगों से नियम नहीं तोड़ने की गुजारिश करेंगे।

वहीं, दिल्ली सरकार दूसरे राज्यों को चिट्ठी लिखने के साथ वहां भी प्रचार-प्रसार कर रही है, जिससे वहां के लोग योजना के दौरान दिल्ली की यात्रा तारीख और वाहन का नंबर देखकर तय करें।

सम-विषम के पहले चरण में कटे चालान
- 2897 चालान दिल्ली पुलिस ने काटे
- 6863 चालान दिल्ली सरकार ने किए
- 1.95 करोड़ रुपये कमाई हुई चालान से
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें