बच्ची बोली घर जा रही थी लेकिन रास्ता भटक गई। कार सवारों ने बच्ची को घर छोड़ने की बात कही और कार में बैठा लिया। दोनों कार को लेकर बंथला चिरोड़ी मार्ग पर पहुंचे। आरोप है कि दोनों आरोपियों ने एक के बाद एक बच्ची के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। घटना को अंजाम देने का बाद आरोपियों ने उसे वहीं छोड़ दिया। इसके बाद बच्ची किसी तरह घर पहुंची। बच्ची ने एक आरोपी का घर देख रखा था। मंगलवार रात बच्ची परिजनों के साथ लोनी थाने पहुंची और घटना के बारे में बताया। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिसकर्मी बच्ची के बताए पते पर पहुंचे और आरोपी को पकड़ लिया।
एसीपी सूर्यबली मौर्या ने बताया कि मामले में तहरीर मिली थी। पुलिस ने दो अज्ञातों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। मेडिकल कराया जा रहा है। बच्ची से पूछताछ की जा रही है। बच्ची ने घटना को अंजाम देने की बात कही है। वहीं पुलिस ने जिस आरोपी को हिरासत में लिया उसके हाथ की उंगलियां कटी हुई है। वह 58 साल का बुजुर्ग है। वहीं दूसरे आरोपी को पकड़ने के लिए टीम लगी हुई है। दोनों के पकड़े जाने पर मामले की सही जानकारी लगेगी। जांच जारी है।
देह व्यापार में चार महिलाओं पर केस
कविनगर पुलिस ने चार महिलाओं व एक युवक के खिलाफ देह व्यापार की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस के मुताबिक, एक महिला राजनगर के सेक्टर सात में किराये पर मकान लेकर उसमें देह व्यापार का धंधा चला रही थी। महिलाओं को पुलिस ने मंगलवार शाम को हिरासत में लिया था। बुधवार को चारों महिलाओं समेत पांचों को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उनको जेल भेज दिया गया।