फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रेनो वेस्ट के 10 लाख लोगों का सफर होगा आसान, मेट्रो परियोजना से 2 लाख परिवारों को होगी सुविधा

Wed, 05 Dec 2018 04:35 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन

नोएडा के सेक्टर-71 से ग्रेटर नोएडा वेस्ट को मेट्रो से जुड़ जाने से भविष्य में यहां रहने वाले 8 से 10 लाख लोगों का सफर आसान हो जाएगा। परिवहन की इस हाईटेक सुविधा से करीब दो लाख परिवार एनसीआर से सीधे जुड़ जाएंगे।

विज्ञापन


जानकार बताते हैं कि ग्रेटर नोएडा वेस्ट में करीब ढाई लाख फ्लैट बन रहे हैं। करीब सवा दो सौ प्रोजेक्ट हैं। इनमें से आधे प्रोजेक्टों पर काम चल रहा है। बाकी आधे प्रोजेक्ट को पूरा कराने के लिए प्राधिकरण व प्रदेश सरकार प्रयासरत हैं। ढाई लाख फ्लैटों में से अगर 50 हजार फ्लैट न भी बनें तो भी दो लाख फ्लैट तो बनेंगे ही। 

एक फ्लैट में एक परिवार के चार सदस्यों के हिसाब से आठ लाख आबादी अगले पांच साल में यहां रहने आएगी। ग्रेनो वेस्ट की मेट्रो से सेक्टर-71 तक पहुंचेंगे। वहां से नोएडा, ग्रेटर नोएडा, दिल्ली हर जगह की मेट्रो मिल जाएगी। नेफोवा के अध्यक्ष अभिषेक कुमार ने बताया कि ग्रेटर नोएडा वेस्ट में अब तक आधारभूत ढांचे का विकास वैसे नहीं हुआ है जैसी आबादी बसने वाली है। 
विज्ञापन


मेट्रो यहां के लिए बहुत जरूरी था। अन्यथा वाहनों की संख्या इतनी ज्यादा हो जाएगी कि सड़क पर चलना मुश्किल हो जाएगा। किसान चौक के आसपास लगने वाला ट्रैफिक जाम इसका उदाहरण भी है। नेफोवा की महासचिव श्वेता भारती कहती हैं कि ग्रेनो वेस्ट के लिए मेट्रो 2015 में ही पास हो गया था।

इसे अब तक बन जाना चाहिए था, फिर भी अब अगर प्राधिकरण ने इसकी सुध ली है तो इसका काम भी शीघ्र शुरू हो जाना चाहिए। अगले पांच साल में यहां इतनी आबादी हो जाएगी कि संभालना मुश्किल हो जाएगा।  

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें