जंतर-मंतर पर गजेंद्र सिंह की खुदकुशी के बाद इंटरनेट पर उनको जानने की होड़ लग गई है। करीब दस लाख यूजर्स ने गजेंद्र सिंह को जानने के लिए सर्च किया है। गजेंद्र सिंह की वेबसाइट पर भी लाखों हिट मिले हैं। यूजर्स गजेंद्र से जुड़ी जानकारियों को जानने के साथ आप पर उठ रहे सवालों का जवाब भी मांग रहे हैं।
जंतर-मंतर में बुधवार को हुई घटना के दूसरे दिन जैसे ही यूजर्स को गजेंद्र सिंह का प्रोफाइल पता लगा, गूगल पर सर्च करने की बाढ़ आ गई।
महज एक दिन में दस लाख से अधिक यूजर्स यूट्यूब और गूगल पर सर्च कर चुके हैं। वहीं, गजेंद्र सिंह की वेबसाइड जयपुरिया साफेवाले को भी यूजर्स सर्च कर रहे हैं। यूजर्स पूछ रहे हैं कि गजेंद्र जब साफे के मामले में इतना टेलेंटेड था तो ऐसे मायूस होने की जरूरत क्या थी।
उधर, आम आदमी पार्टी के अधिकारिक पेज पर भी यूजर्स के हमले जारी हैं। लोग लिख रहेे हैं कि आप के नेता कहते हैं कि हमें नहीं पता था कि वो किसान है, जबकि मृतक का भाई कह रहा है कि आप के बुलावे पर वह रैली के लिए आया था। इस बीच अलका का मौत से पहले मौत की खबर का ट्वीट भी कई सवाल उठाता है।
पार्टी के पेज पर संजय सिंह ने ट्वीट किया है, जिसमें लिखा है कि हम शुक्रवार को गजेंद्र के गांव जा रहे हैं। इस पर निशांत श्रीवास्तव लिखते हैं कि पहले थप्पड़ खाकर फूल देने जाते थे और अब मौत का तमाशा बनाने के बाद परिवार को श्रद्धांजलि। गजेंद्र झाडू महाराज और उनकी टीम की बलि चढ़ गया।