फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली में ट्रेन डिरेल: जखीरा फ्लाईओवर के पास 10 डिब्बे पटरी से उतरे, रेलवे और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर

Sat, 17 Feb 2024 01:12 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली

सार

रेलवे और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर मौजूद हैं। फिलहाल ट्रैक पर किसी भी व्यक्ति के हताहत होने की सूचना नहीं है। रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।
विज्ञापन
डिरेल हुई ट्रेन - फोटो : वीडियो ग्रैब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली के सराय रोहिल्ला रेलवे स्टेशन से पहले जखीरा फ्लाईओवर के पास एक मालगाड़ी के डिरेल होने की खबर है। सूचना मिलते ही रेलवे, फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंच गई हैं। राहत और बचाव अभियान जारी है।

विज्ञापन
Trending Videos



जानकारी के अनुसार, शनिवार सुबह 11.52 बजे जखीरा फ्लाईओवर के पास ट्रेन के पटरी से उतरने की सूचना प्राप्त हुई। मौके पर पहुंची टीम को पता चला कि मालगाड़ी पटरी से उतर गई है और 10 डिब्बे पलट गए हैं। सूचना मिलते ही आनन-फानन रेलवे, फायर ब्रिगेड की टीम पहुंच गई है। मालगाड़ी में लोहे की शीट के रोल लोड किए गए थे। फिलहाल ट्रैक पर किसी भी व्यक्ति के हताहत होने की सूचना नहीं है। रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।
विज्ञापन

 

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें