फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गार्ड को मारकर एटीएम से डेढ़ करोड़ की लूट

विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली के कमला नगर में शनिवार सुबह बदमाशों ने दिन दहाड़े एक बड़ी लूट को अंजाम दिया। बदमाशों ने कमला नगर स्थित सिटी बैंक के एटीएम के सुरक्षा गार्ड को सरेआम गोली मारकर डेढ़ करोड़ रुपये लूट लिए। प्रत्यक्षदर्शियों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंच कर छानबीन कर रही है।
विज्ञापन


शनिवार सुबह करीब 11 बजे एटीएम पैसा डालने वाली गाड़ी सिटी बैंक के एटीएम में पैसा डालने पहुंची। इसी बीच बाइक सवार दो बदमाशों ने गाड़ी पर धावा बोल दिया। गार्ड ने उन्हें रोकने की कोशिश की तो बदमाशों ने उसे गोली मार दी। इसी बीच प्रत्यक्षदर्शियों में से किसी ने मामले की जानकारी पुलिस को जानकारी दी।

मामले की जानकारी पर मौके पर पहुंची पुलिस ने जख्मी गार्ड को नजदीकी अस्पताल में पहुंचाया। लेकिन वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिसिया सूत्रों मुताबिक पुलिस ने जख्मी का गार्ड का बयान दर्ज कर लिया है। पुलिस बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए दबिश देने की तैयारी में है।
विज्ञापन

सप्ताह भर के भीतर तीसरी ATM लूट

बीते बुधवार को ही एटीएम में कैश डालने के बाद वापस जा रही वैन के सुरक्षा गार्ड पर हमला कर बदमाशों ने दस लाख रुपये लूट लिए। बदमाशों ने एक गार्ड को गोली मारकर घायल कर दिया। जबकि पुलिस से खुद को घिरा देख कर बदमाश पैसे भरा बॉक्स झाड़ी में छिपाकर फरार हो गए थे। यह ओल्ड दिल्ली रोड पर शनि मंदिर के पास आईसीआईसीआई बैंक के एटीएम में हुआ था।

बुधवार को ही ग्रेटर नोएडा के तिलपता गांव स्थित शेर सिंह मार्केट में बदमाश कैश ‌न निकलने पर एक्सिस बैंक की एटीएम को उखाड़कर ले गए थे। मशीन में करीब सात लाख रुपये थे। बताया गया है कि वारदात को अंजाम देने से पहले बदमाशों ने बूथ पर लगे सीसीटीवी कैमरे को तोड़ दिया था।

इससे पहले 17 जनवरी, 2011 बदमाश रात में करीब तीन से सुबह पांच बजे के बीच अल्फा वन कमर्शियल बेल्ट स्थित आईसीआईसीआई बैंक के एटीएम को उखाड़ने के बाद कार में डालकर ले गए थे। सुबह जब ड्यूटी पर गार्ड आया तब उसे वारदात का पता चला। मामले का आज तक खुलासा नहीं हो सका।

31 दिसंबर 2010 रात को बदमाश अल्फा वन कमर्शियल बेल्ट स्थित आईसीआईसीआई बैंक के एटीएम में तैनात सुरक्षा गार्ड को बंधक बनाकर लूटने का प्रयास किया था, मगर विरोध के चलते एटीएम नहीं लूट पाए थे। गार्ड को पीटने के बाद आरोपी फरार हो गए थे।

वर्ष 2010 -जगत फार्म में बदमाशों ने एचडीएफसी बैंक की एटीएम में लगे कंप्यूटर को तोड़कर रुपये निकालने का प्रयास किया था, मगर असफल हो गए थे।

किस वक्त और किस तरह दिया घटना को अंजाम

10:30 : मानसरोवर गार्डन से कैश वैन में चार लोग एटीएम में रुपये डालने के लिए निकले।
10:55 : वैन कमला नगर मार्केट में सिटी बैंक एटीएम के सामने रुकी।
11:00 : दो लोग कैश लेकर एटीएम में दाखिल हुए। इस बीच सतेंद्र गन लेकर एटीएम के गेट पर खड़ा हो गया।
11:02 : काले रंग की पल्सर बाइक आई और कुछ विवाद के बाद बदमाशों ने सतेंद्र को गोली मार दी।
11:05 : बूथ में घुसकर बदमाशों ने दोनों कर्मचारियों से कैश लूटने के बाद वैन से भी रुपये से भरा बक्सा निकालकर बाइक पर रख लिया।
11:07 : लोगों को डराने के लिए बदमाशों ने गोली चलाई और भाग गए।
11:10 : स्थानीय लोगों ने घटना की जानकारी पीसीआर को फोन कर दी।
11:12 : प्रत्यक्षदर्शियों ने पुलिस बूथ में पुलिसकर्मियों को घटना की जानकारी दी। पुलिस ने बदमाशों का पीछा किया।
11:20 : स्थानीय थाने की पुलिस मौके पर पहुंच गई और घायल सतेंद्र को अस्पताल पहुंचाया गया।
विज्ञापन

कब-कब लूटी गयी कैश वैन

बदमाशों के निशाने पर कैश वैन
1998 में कनॉट प्लेस में बाइक सवार बदमाशों ने आईसीआईसीआई बैंक के कैश वैन से नौ लाख रुपये की लूट की थी। कैश वैन लूट की यह पहली वारदात थी।
. 18 नवंबर 2009
धौलाकुआं इलाके में एचडीएफसी बैंक की कैश वैन से बाइक सवार बदमाशों ने 17 लाख रुपये लूटे।
. 15 जनवरी 2011
द्वारका इलाके में कैश वैन लूटने के प्रयास में बदमाशों ने गार्ड को गोली मारी।
. 30 सितंबर 2012
डिफेंस कॉलोनी इलाके में एचडीएफसी बैंक की कैश वैन से बदमाशों ने 5.25 करोड़ रुपये लूट लिए। इस दौरान विरोध करने पर बदमाशों ने गार्ड मुन्नी सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी।
. 2 अगस्त 2013
मानसरोवर पार्क इलाके में बदमाशों ने कैश वैन से 36 लाख रुपये उड़ा लिए।
. 25 सितंबर 2013
करोलबाग इलाके में बाइक सवार बदमाशों ने कैश वैन से 49 लाख रुपये लूट लिए।
. 29 अक्तूबर 2013
गुरु तेगबहादुर एंक्लेव में सरेआम दो बाइक पर सवार चार बदमाशों ने कैश वैन से 89 लाख रुपये लूट लिए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें