फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand: यूट्यूबर अनुराग ने शेयर किया रोते हुए वीडियो, बोले-माता-पिता ने किया टॉर्चर, अब सहन नहीं हुआ

Thu, 05 Mar 2026 02:54 PM IST
Renu Saklani माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून

सार

‘बिग बॉस’ प्रतिभागी यूट्यूबर अनुराग डोभाल मानसिक तनाव से जूझ रहे हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर अपना एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें उन्होंने अपने परिवार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। 
विज्ञापन
यूट्यूबर अनुराग डोभाल - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूट्यूबर अनुराग डोभाल ने अपना एक वीडियो शेयर किया है। जिसमें वह मानसिक तनाव से जूझते हुए नजर आ रहे हैं। उन्होंने इस वीडियो में अपने माता-पिता को लेकर बड़ी बातें कही हैं। अनुराग डोभाल कलर्स के ‘बिग बॉस’ में प्रतिभागी कर चुके हैं। 

विज्ञापन


अनुराग उत्तराखंड के डोईवाला के रहने वाला है। उनका ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें वह अपने साथ हुए धोखे के बारे में बता रहे हैं। उनके इस वीडियो से साफ पता चल रहा है कि वह काफी समय से मानसिक तनाव से जूझ रहे हैं। और इसकी वह उन्होंने अपना परिवार बताया है। 

अनुराग ने कहा कि शायद यह उनका आखिरी वीडियो है। इसके बाद वह फिर कभी वीडियो नहीं बना पाएंगे। उनके फैंस उनकी इस हालत के बाद से काफी परेशान हैं। कहीं वह कोई गलत कदम न उठा लें। अनुराग ने अपने संघर्षों का जिक्र किया। 14 साल की उम्र में उन्हें पता चला कि उन्हें ब्रेन ट्यूमर है। ये उनके लिए बेहद कठिन समय था। इस लड़ाई को लड़ने के साथ ही उनके मन में हमेशा से अपने माता-पिता के लिए कुछ करने इच्छा थी। उन्होंने अपने परिवार की पूरी जिम्मेदारी उठाई है। सबके लिए सब कुछ किया।, लेकिन आज उनके परिवार ने ही उनके साथ धोखा किया। 
विज्ञापन


ये भी पढे़ं...Uttarakhand: आर्थिक सर्वेक्षण जारी, चार साल में डेढ़ गुना बढ़ी जीएसडीपी, प्रमुख सचिव ने की प्रेसकांफ्रेंस
विज्ञापन


अनुराग ने बताया कि उनकी पत्नी रितिका भी उन्हें छोड़कर चली गई है। रितिका से उनकी मुलाकात सोशल मीडिया पर हुई थी, जोकि उनकी फैन थी। दो साल तक एक दूसरे को डेट करने के बाद दोनों ने शादी का फैसला किया। अनुराग का कहना है कि परिवार इंटरकास्ट मैरिज के खिलाफ थे। बताया कि शादी से छह दिन पहले परिवार वालों ने आने से मना कर दिया। रोते हुए अनुराग ने कहा कि इस मानसिक तनाव के बीच अगर मुझे कुछ होता है तो उसके जिम्मेदार मेरे माता-पिता और भाई होंगे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें