फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Srinagar Garhwal: होली के दिन मारपीट, आक्रोशित व्यापारियों ने आज बाजार किया बंद, एसडीएम कार्यालय पहुंचे

Thu, 05 Mar 2026 12:25 PM IST
Renu Saklani संवाद न्यूज एजेंसी, श्रीनगर गढ़वाल

सार

होली के दिन कीर्तिनगर नगर क्षेत्र में विवाद हो गया। कुछ युवकों और व्यापारियों में मारपीट हो गई। आज घटना के विरोध में व्यापारियों ने बाजार बंद किया है। 
विज्ञापन
बाजार बंद - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कीर्तिनगर नगर क्षेत्र में होली के दिन हुए मारपीट की घटना के बाद आज स्थानीय लोगों, व्यापारियों ने उपजिलाधिकारी कीर्तिनगर कार्यालय व कोतवाली कीर्तिनगर का घेराव किया। इस दौरान व्यापारियों ने दोषियों पर कार्रवाई की  करने की मांग उठाई।

विज्ञापन


व्यापारियों का आरोप है कि होली के दिन कीर्तिनगर बाजार चेक पोस्ट के समीप कीर्तिनगर नैथाना के कुछ युवकों ने व्यापारियों के साथ अभद्रता की जिसके बाद कहासुनी मारपीट में बदल गया। इस दौरान एक व्यापारी के सिर पर गंभीर चोटें आई हैं। वहीं दो घायल हैं।

ये भी पढ़ें...Dehradun: शादी के तीन महीने बाद विवाहिता की संदिग्ध मौत, ससुराल पक्ष पर दहेज के लिए हत्या का आरोप
विज्ञापन
विज्ञापन


गुरुवार को व्यापारियों ने बाजार बंद रखा और एसडीएम कार्यालय पहुंचे। यहां व्यापारियों ने सुरक्षा व्यवस्था, नगर में सीसीटीवी कैमरों की नियमित संचालन, ओवर स्पीड समेत होली के दिन हुई मारपीट के दोषियों पर पुलिस कार्रवाई की मांग की। उपजिलाधिकारी कीर्तिनगर मंजू राजपूत ने सकारात्मक कार्रवाई का आश्वासन दिया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें