फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देवभूमि की पहली साइकिलिंग सिटी बनेगा देहरादून -

विज्ञापन
विज्ञापन
साइक्लिंग एसोसिएशन ऑफ ओएनजीसी की ओर से साइक्लोथोन-2022 का आयोजन किया गया। जिसका उद्देश्य संस्कृति सुरक्षा और युवाओं को अच्छी सेहत के प्रति प्रोत्साहित करना था।
विज्ञापन

आयोजकों के मुताबिक प्रतियोगिता में ओएनजीसी के 80 और देहरादून साइकिलिंग क्लब के 20 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। साइक्लोथोन की शुरुआत सुबह सात बजे तेल भवन से हुई जो बिंदाल, घंटाघर, दिलाराम चौक, गढ़ी कैंट, सेवन ऑक्स स्कूल, ओएनजीसी स्कूल होते हुए ओएनजीसी कम्युनिटी सेंटर पर जाकर समाप्त हुई। 12 किलोमीटर लंबी साइक्लोथोन में बड़ी संख्या में युवाओं, महिलाओं और बुजुर्गों ने भाग लिया।
देहरादून साइकिलिंग क्लब के सचिव हरिसिमरन सिंह ने बताया कि ऐसे प्रयासों से ही हम देहरादून को पहली साइकिलिंग सिटी के तौर पर विकसित किए जाने के लक्ष्य को हासिल कर सकेंगे। इस मौके पर ओएनजीसी साइकिलिंग के सचिव मनोज अत्री, सतीश मोरे, नरेंद्र, शबीर, हरिसिमरन सिंह, शिशिर चावला, डिंपल सोटी, अंशु कनोजिया, अमित बालियान, भोले यादव, चांदनी अरोड़ा, अशोक, ऋतिक, कार्तिकेय, राहुल रावत, गगन आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें