सोशल मीडिया में किसी व्यक्ति की ओर से मां दुर्गा के बारे में आपत्तिजनक पोस्ट वायरल होने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। इस दौरान इस तरह के पोस्ट को लेकर भाजपाईयों ने रोष जताया है। बताया जा रहा है कि पोस्ट में देवी दुर्गा के लिए अपशब्दों का इस्तेमाल किया गया है। वहीं उनकी तस्वीर में भी छेड़खानी कर आपत्तिजनक चीजें पहनाई गई हैं।
विज्ञापन
मामले का संज्ञान लेते हुए एसडीएम शैलेंद्र नेगी ने थानाध्यक्ष को मामले की जांच कर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। मामले को लेकर भाजपाइयों ने आक्रोश व्यक्त करते हुए एसडीएम से मामले की शिकायत की है।
आरोपी पुरोला तहसील निवासी बताया जा रहा है। एसडीएम ने थानाध्यक्ष को मामले की शीघ्र जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए है। ज्ञापन देने वालों में जिला महामंत्री सतेंद्र राणा, उपाध्यक्ष रामचंद्र पंवार, बलदेव रावत, जगत चौहान, जगमोहन पंवार आदि मौजूद थे।