फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हैवानियत: नौ साल के बच्चे को पहले दिखाई अश्लील वीडियो, फिर खेत में ले जाकर किया कुकर्म

Tue, 09 Apr 2019 08:25 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुड़की
विज्ञापन
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

उत्तराखंड के रुड़की में एक नौ साल के बच्चे संग कुकर्म करने का मामला सामन आया है। बच्चे के परिजनों का आरोप है कि एक युवक उनके नौ साल के बच्चे को बहाने से खेत पर ले गया और उसके साथ कुकर्म किया।

विज्ञापन


वारदात के बाद बच्चे ने घर पहुंचकर अपने पिता को इस घटना की जानकारी दी। पिता ने युवक के घर पहुंचकर शिकायत की तो उल्टा उसके परिवार वालों ने डरा धमकाकर भगा दिया। 

पीड़ित पिता बच्चे को लेकर कोतवाली पहुंचा और घटना की जानकारी पुलिस को दी। साथ ही युवक के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज करने की तैयारी कर रही है।
विज्ञापन


सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र स्थित एक कॉलोनी निवासी एक व्यक्ति मेहनत मजदूरी कर अपना परिवार चलाता है। रविवार की शाम उसके नौ साल के बच्चे को पड़ोस का ही एक युवक बहाना बनाकर खेत पर ले गया।

विज्ञापन

आरोप है कि युवक ने बच्चे से बताया था कि खेत पर उसके पिता उसे बुला रहे हैं। खेत पर ले जाने के बहाने युवक ने बच्चे के साथ कुकर्म किया और फरार हो गया। पीड़ित बच्चा घर पहुंचा और घटना की जानकारी अपने पिता को दी।

साथ ही बताया कि युवक ने उसे मोबाइल पर पहले अश्लील पिक्चर दिखाई थी। बच्चे की बात सुनने के बाद पिता आरोपी युवक के घर पहुंचा और उसकी शिकायत की। आरोप है कि इस पर युवक के परिजनों ने उल्टा बच्चे के पिता को डरा धमकाकर भगा दिया। 

साथ ही पुलिस में शिकायत करने पर गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी। पीड़ित पिता बच्चे को लेकर कोतवाली पहुंचे और घटना की जानकारी पुलिस को दी। साथ ही आरोपी युवक के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। कोतवाली प्रभारी अमरजीत सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी युवक के खिलाफ केस दर्ज करने की तैयारी की जा रही है। साथ ही बच्चे का भी मेडिकल कराया जाएगा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें