किसके लिए तैयार हो रहे तमंचे
लोकसभा चुनाव के प्रथम चरण के मतदान से पहले हुए इस खुलासे को पुलिस बड़ी उपलब्धि मानकर चल रही है। एसएसपी का कहना है कि रार्धना किठौर के जिस व्यक्ति का साबिर ने नाम बताया, उसकी जांच की गई तो वह बीस दिन पहले ही जेल जाना बताया गया। पुलिस इस आरोपी से जेल में जाकर पूछताछ करेगी। पता लगाया जाएगा कि आखिर किसके लिए यह तमंचे तैयार किए जा रहे थे। माना जा रहा है कि यह आरोपी साबिर से तमंचे बनवाकर रार्धना ले जाता था और वहां से आगे सप्लाई करता था।
पहले भी जा चुका जेल
सीओ कोतवाली दिनेश शुक्ला ने बताया कि साबिर शातिर अपराधी है। पूर्व में भी वह कई मामलों में जेल जा चुका है। वह अक्सर खाली मकानों को किराये पर लेकर इस तरह के गोरखधंधे को अंजाम देता था। किठौर, हस्तिनापुर, लिसाड़ी गेट थानों में उसके खिलाफ मामले दर्ज हैं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/