बजरंग दल की ओर से शहर में किये गये पथ संचलन के दौरान तहसील चौक के समीप लगा जाम। अमर उजाला
भारत माता की जय, जय श्री राम, जय श्री राम के नारों के साथ विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल का शौर्य पथ संचलन रविवार को निकाली गई। इस मौके पर बड़ी संख्या में आए युवाओं ने शंखनाद और हनुमान चालीसा का पाठ किया। एमकेपी पीजी कॉलेज परिसर से शुरू हुई शौर्य संचलन तहसील चौक, घंटाघर, पलटन बाजार होते हुए वापस एमकेपी कॉलेज परिसर में समाप्त हुई।
श्रीमद् भगवद गीता जयंती एवं शौर्य दिवस के मौके पर आयोजित शौर्य पथ संचलन से पहले विधि-विधान से पूजा अर्चना की गई। शौर्य पथ संचलन में सबसे आगे भगवा ध्वज पकड़े हुए युवाओं की ध्वज वाहिनी उसके पीछे लाठी पकड़े हुए, दंड वाहिनी पंक्तिबद्ध कतारों में अनुशासित बजरंग दल के कार्यकर्ता हाथों में भगवा ध्वज थामे उत्साही जय श्रीराम, भारत माता की जय के जयघोष करते हुए चल रहे थे।
बजरंग दल के प्रांत साप्ताहिक मिलन प्रमुख विकास वर्मा ने बताया कि 16 दिसंबर को पाकिस्तान के खिलाफ भारत को मिले 59वें विजय दिवस एवं श्रीमद् गीता जयंती पर देशभर में पखवाड़ा मनाया जा रहा है। इस मौके पर श्याम शर्मा, हरीश कोहली, राजेंद्र राजपूत, दर्शन लाल भम्म, आशीष बलूनी, नवीन गुप्ता, अनुज वर्मा, गौरव ढींगिया, अजय अरोड़ा, राजेश सिंह, विजय मिश्रा, प्रिंस त्यागी, मोहित जयसवाल, विशाल चौधरी, कमल बिजलवान, प्रभात, अखिल अग्रवाल, स्वाति शर्मा, आकाश पासी, शुभम चौहान आदि थे।