घटना की जानकारी मिलते ही एडिशनल एसपी देवेंद्र पिंचा, सीओ सुरजीत कुमार, कोतवाल उमेश कुमार मलिक, एसएसआई योगेश कुमार समेत कई पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे। उस वक्त आरोपी वहां नहीं था। हत्या के बाद आरोपी सूरज खुद ही कोतवाली आया और उसने सरेंडर कर दिया।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस के अनुसार, विकास मूल रूप से बहजोई मुरादाबाद का रहने वाला था। वह उधमसिंह नगर में एक स्कूल में नौकरी करता था। हत्या के कारणों का अभी पता लगाया जा रहा है।