फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीचबचाव करने गए युवक की आंख फोड़ी

Sun, 05 Oct 2014 10:15 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
देहरादून में झगड़े में बीचबचाव करने गए एक युवक की आंख फोड़ दी गई। उसका एक साथी भी घायल हो गया।
विज्ञापन


हिरासत में चार हमलावर
पुलिस ने चार हमलावरों को हिरासत में ले लिया है। नेहरू कॉलोनी निवासी राजीव पंवार दोस्त आलोक संग होकर शुक्रवार रात अपने घर लौट रहा था। धर्मपुर क्षेत्र में कुछ युवक एक मैकेनिक से मारपीट कर रहे थे। इस पर राजीव और आलोक बीचबचाव करने लगे।

आरोप है कि मारपीट कर रहे युवकों ने राजीव पर हमला कर दिया। इस बीच कोई नुकीली चीज लगने से राजीव की आंख फूट गई, जबकि आलोक को भी चोटें आई हैं। राजीव को पहले दून अस्पताल और फिर जौलीग्रांट ले जाया गया। मामले में 12 लोगों के खिलाफ तहरीर दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने चार आरोपियों राशिद, अवतार सिंह, शाकिब निवासी सहारनपुर और पप्पू उर्फ रामप्रसाद निवासी उन्नाव को पकड़ लिया है।

उधर, पटेलनगर कोतवाली में मेहूंवाला निवासी तसलीम ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि 11 लोगों ने पुराने विवाद में घर में घुसकर मारपीट करते हुए उसकी मां और बहन के साथ छेड़छाड़ की। पुलिस ने बलवे की धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें