फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Coronavirus in Uttarakhand : क़्वारंटीन में युवक ने लगाई फांसी, पुलिस प्रशासन के हाथ पांव फूले

Fri, 12 Jun 2020 11:28 AM IST
अमर उजाला लोकल ब्यूरो न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
फांसी (सांकेतिक) - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

क़्वारंटीन में रखे गए एक युवक ने फांसी लगा ली। युवक देहरादून के बालावाला स्थित एक क़्वारंटीन सेंटर में रखा गया था। जानकारी के मुताबिक, हरिद्वार निवासी युवक बालावाला स्थित एक क़्वारंटीन सेंटर में रखा गया था।

विज्ञापन


Coronavirus in Uttarakhand : कोविड-19 के बढ़ते खतरे के बीच 28 लाख बच्चों-बुजुर्गों को सुरक्षा चक्र में रखना चुनौती

मृतक संकेत मेहरा को हाल ही में जबलपुर से लौटने पर यहां क़्वारंटीन किया गया था। अचानक आत्महत्या की खबर आते ही पुलिस प्रशासन के हाथ पांव फूल गए। इस क़्वारंटीन सेंटर में 70 लोगों को रखा गया है।
विज्ञापन


पुलिस मौके पर पहुंची तो देखा कि संकेत का शव फंदे पर लटका हुआ था। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

सचिवालय कार्मिक का भाई निकला कोरोना पॉजिटिव 

देहरादून सचिवालय के एक कार्मिक का भाई कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। ऐसे में सचिवालय प्रशासन ने एहतियात के तौर पर विश्वकर्मा भवन स्थित एक अनुभाग को सील कर दिया है। सहायक समीक्षा अधिकारी की टेस्ट रिपोर्ट आने तक अनुभाग के सभी कर्मचारियों को फिलहाल क्वारंटीन होने के कहा गया है। सचिव सचिवालय प्रशासन बीएस मनराल ने अनुभाग कक्ष को बंद किए जाने की पुष्टि की है। 

विश्वकर्मा भवन में विभिन्न अनुभागों में तैनात कर्मचारियों में हड़कंप मचा है। उन्होंने सचिव सचिवालय प्रशासन को पत्र लिखकर भवन के प्रथम तल को तीन दिन तक बंद करने का अनुरोध किया है। एक संयुक्त पत्र में उन्होंने कोरोना के खतरे से बचाव के लिए तत्काल उपाय कराने की मांग की। सचिव सचिवालय प्रशासन ने कहा कि केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की गाइड लाइन के अनुसार, रिपोर्ट आने तक केवल अनुभाग को बंद कर दिया है।
विज्ञापन

 
अनुभाग अधिकारी व समस्त सहायक स्टाफ को रिपोर्ट आने तक उन्हें क्वारंटीन किया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, सहायक समीक्षा अधिकारी का भाई संस्थागत क्वारंटीन था। उसकी टेस्ट रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आने के बाद सचिवालय प्रशासन को एहतियात के तौर पर कदम उठाने पड़े।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें