फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मसूरी में सरेआम दिल्ली के पर्यटकों की कार की चाभी लेकर फरार हो गया युवक, पीछे है यह वजह

Mon, 21 May 2018 12:11 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मसूरी
विज्ञापन
youth grab delhi tourist vehicle key
विज्ञापन

बाटाघाट-देहरादून मार्ग पर पर्यटकों और एक युवक की कार की टक्कर हो गई। आरोप है कि युवक ने कार सवार पर्यटकों से अभद्रता की और उनकी कार की चाभी लेकर भाग गया।

विज्ञापन


आक्रोशित पर्यटकों ने कुछ देर के लिए मार्ग पर जाम लगा दिया। स्थानीय लोगों के हस्तक्षेप के बाद उन्होंने जाम खोला। 

जानकारी के मुताबिक रविवार को दिल्ली से आए पर्यटक कार से धनोल्टी से मसूरी की ओर आ रहे थे। बाटाघाट के पास देहरादून की ओर से आई एक कार से पर्यटकों की कार की टक्कर हो गई।

विज्ञापन

आक्रोशित पर्यटकों ने मार्ग पर जाम लगा गया

पुलिस - फोटो : अमर उजाला
टक्कर के बाद दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई। पर्यटकों का आरोप है कि दूसरी कार के चालक युवक ने महिलाओं, बच्चों से अभद्रता और मारपीट की।

इसका विरोध करने पर युवक उनकी गाड़ी की चाभी लेकर भाग गया। इससे आक्रोशित पर्यटकों ने मार्ग पर जाम लगा गया।

कांग्रेस नेता अमेंद्र बिष्ट और स्थानीय लोगों के हस्तक्षेप के बाद कुछ देर के लिए पर्यटकों ने जाम खोल दिया। प्रभारी निरीक्षक भावना कैंथोला ने बताया कि मामले में आरोपी युवक की कार नंबर के आधार पर तलाश की जा रही है। पुलिस ने अपने वाहन से पर्यटकों को मसूरी पहुंचा दिया है। पर्यटकों की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया जाएगा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें