लेकिन, युवती ने इनकार कर दिया। आधा किलोमीटर दूर जाकर संदीप ने मोटरसाइकिल उसके आगे खड़ी कर दी और चाकू दिखाकर उसे जंगल की ओर खींच ले गया। वहां उसने युवती से दुष्कर्म का प्रयास किया।
युवती के शोर मचाने पर मौके पर आसपास के लोग एकत्रित हो गए। भीड़ जुटती देख आरोपी मौके से भाग निकला। इस दौरान पीड़िता को काफी चोटें भी आई थी। पुलिस ने आरोपी को घटना के दिन ही मय चाकू के साथ गिरफ्तार किया था।
अधिवक्ता जया ठाकुर ने बताया कि मुकदमे में अभियोजन की ओर से नौ गवाह पेश किए गए। जिसके आधार पर अदालत ने उसे दुष्कर्म के प्रयास में पांच साल की सजा सुनाई है। साथ ही 20 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है। मारपीट व जान से मारने की धमकी देने के दोष में छह माह की सजा भी सुनाई गई है।