गंगोलीहाट से अपनी पहली पोस्टिंग पर जा रहे जवान बालम डोबाल (22) पुत्र राजेंद्र सिंह का आकस्मिक निधन हो गया। बताया जाता है कि बालम डोबाल ने रास्ते में जूस पिया था।
जूस पीने के बाद उन्हें उल्टी हुई और वे बेहोश हो गए। कुछ ही देर बाद उनका निधन हो गया। बालम स्थायी रूप से ननोली गांव के थे।
वह पिछले वर्ष 23 मार्च 2018 को भारतीय सेना के 3 कुमाऊं में भर्ती हुए थे और पहली पोस्टिंग पर असम जा रहे थे। उनके निधन की खबर सुनते ही घर और गांव में मातम पसर गया। बालम तीन भाइयों में सबसे छोटे थे।