थाना प्रेमनगर क्षेत्र के ठाकुरपुर रोड पर एक युवक संदिग्ध परिस्थितियों में मृत मिला। पुलिस के मुताबिक मृतक शराब का आदी था। प्रथम दृष्टया अधिक शराब पीने से मौत होने की संभावना जताई जा रही है।
प्रेमनगर पुलिस के मुताबिक कंट्रोल रूप से सूचना मिली थी कि ठाकुरपुर रोड पर एक व्यक्ति सड़क पर पड़ा हुआ है। इस पर पुलिस मौके पर पहुंची और उसे तत्काल प्रेमनगर चिकित्सालय पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उसकी शिनाख्त गुड्डू निवासी लखीमपुर खीरी के रूप में हुई। वह प्रेमनगर क्षेत्र में किराए पर रहता था और मजदूरी करता था। मृतक के भाई राकेश ने बताया कि वह शराब का आदी था। पिछले पांच दिन से वह लगातार शराब पी रहा था। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मा.सि.रि.