फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आवारा कुत्तों ने किशोर काटा, दो घंटे बाद मौत, क्षेत्र में दहशत 

Wed, 04 Jul 2018 08:23 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भगवानपुर
विज्ञापन
dog bite demo pic
विज्ञापन

रुड़की में भगवानपुर के सिकरोढा गांव में मंगलवार देर शाम आवारा कुत्तों के हमले से एक किशोर की मौत हो गई। आवारा कुत्तों के झुंड ने एक वृद्धा को भी काटकर घायल कर दिया।

विज्ञापन

 
जानकारी के अनुसार सिकरोढ़ा गांव में ठेकेदार ने आम के बगीचे की रखवाली करने के लिए एक परिवार को रखा है। परिवार बाग में ही झोपड़ी बनाकर रह रहा है। मंगलवार शाम छह बजे आवारा कुत्तों ने अबजल पुत्र मुस्तकीम निवासी सहारनपुर पर हमला बेल दिया। वह तब वहां पक्षियों को भगाने के लिए खड़ा था।

शोर सुनने पर परिजन उस ओर दौड़ पड़े। किशोर को आनन- फानन में भगवानपुर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां दो घंटे बाद ही उसकी मौत हो गई। घटना के बाद गांव में दहशत है।वहीं  सिकरोढा  गांव में आवारा कुत्तों ने 75 वर्षीय महिला को काटकर  जख्मी कर दिया। 
विज्ञापन


सीएचसी में रैबीज के इंजेक्शन नहीं 
भगवानपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर छह माह से रैबीज इंजेक्शन उपलब्ध नहीं है। कुत्ते के काटने वाले रोगियों को उपचार के लिए रुड़की अस्पताल जाना पड़ता है । सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी डा. विक्रांत सिरोही ने बताया कि काफी समय से रैबीज इंजेक्शन नहीं होने के बाबत कई बार उच्च अधिकारियों को पत्र भी लिख चुके हैं, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें