फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऋषिकेश: 19 दिनों में मिले चार अज्ञात शव, गुत्थी सुलझाने में उलझी पुलिस

Wed, 04 Jul 2018 08:14 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ऋषिकेश
विज्ञापन
विज्ञापन

रायवाला में पिछले 19 दिनों में मिले चार अज्ञात शवों की पहचान पुलिस अभी तक नहीं करा पाई है। इनमें एक अधजले शव के मामले में पुलिस अज्ञात के खिलाफ हत्या कर मुकदमा भी दर्ज कर चुकी है।

विज्ञापन


बावजूद इसके अज्ञात शवों की शिनाख्त अभी तक नहीं हो पाई है। पुलिस का दावा है कि जल्द मृतक की पहचान कर ली जाएगी। अधजले शव की पहचान होने के बाद हत्या की गुत्थी को सुलझाने का प्रयास किया जाएगा, मगर इतने दिनों के बाद भी पुलिस के हाथ खाली होना उसकी कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े करती है। 

केस-1 बीते माह 15 जून को पुलिस को खांड गांव पुलिया के समीप 40 वर्षीय अज्ञात का अधजला शव मिला था। पुलिस ने मामले में 25 जून को अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। अभी तक कातिल तो दूर अज्ञात शव की पहचान भी नहीं हुई है। 
विज्ञापन


केस-2 हरिपुरकलां स्थित मोतीचूर नदी में बीते माह 17 जून को 25 वर्षीय अज्ञात युवक का शव मिला था। इस मामले में भी पुलिस अज्ञात की पहचान नहीं कर पाई है। दावा है कि जल्द शिनाख्त कर ली जाएगी।  

केस-3 राष्ट्रीय राजमार्ग पर अंग्रेजी शराब की दुकान के समीप बीते माह 25 जून को अज्ञात व्यक्ति का शव मिला था। इस मामले में भी पुलिस ने अज्ञात वाहन की चपेट में आकर मौत होने की बात कही थी। पुलिस अभी तक उक्त युवक पहचान नहीं कर पाई है। 

केस-4 वैदिकनगर में नेशनल हाईवे किनारे बीते माह 29 जून को 32 वर्षीय युवक का शव मिला था। पुलिस ने मामले में अज्ञात वाहन की चपेट में आने से युवक की मौत होने की बात कही थी, लेकिन उक्त युवक की पहचान भी पुलिस अभी तक नहीं कर पाई है।

अज्ञात शवों की पहचान के लिए पुलिस प्रयास करने में जुटी है। पुलिसकर्मियों की टीम को मृतकों की शिनाख्त के लिए लगाया गया है। जल्द ही सभी अज्ञात शवों की पहचान कर ली जाएगी। अधजले शव के मामले में हरियाणा आदि इलाकों में टीम पहुंची हुई है। 
विज्ञापन

- महेश जोशी, थानाध्यक्ष रायवाला

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें