फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईटीबीपी के जवान से चली गोली से युवक की मौत, पुलिस में हड़कंप    

Sat, 15 Jul 2017 11:11 PM IST
 ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
आईटीबीपी के जवान की इंसास (रायफल) से चली गोली से अज्ञात युवक की मौत हो गई। मौत की खबर से पुल‌िस में भी हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि उक्त युवक शराब के नशे में जवान की रायफल छीनने का प्रयास कर रहा था।
विज्ञापन


छीना-झपटी में अचानक गोली चल गई और युवक को जा लगी। गंभीर हालत में उसे जिला अस्पताल लाया गया जहां से उसे जॉलीग्रांट अस्पताल रेफर कर दिया गया। रास्ते में उसने दम तोड़ दिया। 

हरिद्वार-ऋषिकेश हाईवे से सटे सर्वानंद घाट के पास शनिवार दोपहर करीब तीन बजे आईटीबीपी का जवान संतोष चटर्जी वहां सो रहे लोगों को उठा रहा था। आरोप है इसी दौरान नशे में धुत एक युवक ने उठते ही जवान से अभद्रता शुरू कर दी।
विज्ञापन


उसने जवान की इंसास (रायफल) छीनने की कोशिश की। इसी दौरान छीना झपटी में चली गोली युवक की जांघ को चीरती हुई निकल गई। घायल को जिला अस्पताल लाया गया। 
विज्ञापन

छीना झपटी में चली गोली

एसपी सिटी ममता वोहरा, एसपी क्राइम प्रकाश आर्य, सीओ सिटी प्रकाश देवली, कोतवाली प्रभारी चंद्रभान सिंह अधिकारी जिला अस्पताल पहुंचे। हालत गंभीर होने पर घायल को जौलीग्रांट के लिए रेफर कर दिया गया।

जहां ले जाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई। एसपी सिटी ने बताया कि उसने इंसास छीनने की कोशिश की थी तभी गोली चल गई। एसपी सिटी ने बताया कि अज्ञात युवक नशे में धुत था। युवक के पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी एल्कोहलिक पदार्थ लेने की पुष्टि हुई है।  

50वीं वाहिनी पंचकुला (हरियाणा) में तैनात जवान संतोष चटर्जी की ओर से इस संबंध में हरिद्वार कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया गया है। कोतवाली प्रभारी चंद्रभान सिंह अधिकारी ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी है। अभी दूसरी ओर से कोई मुकदमा दर्ज नहीं करवाया गया है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें