फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड: शादी के लिए जा रहा था परिवार, रास्ते में ही यूटिलिटी से गिरकर हो गई दूल्हे की मौत

Thu, 01 Aug 2019 08:40 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, साहिया(विकासनगर) 
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

उत्तराखंड के साहिया में बुधवार को दर्दनाक हादसा हो गया। शादी से एक दिन पहले युवक की चलती हुई यूटिलिटी कार से गिरकर मौत हो गई। युवक की मौत से परिवार की खुशियां मातम में बदल गई। 

विज्ञापन


परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। राजस्व पुलिस ने पंचनामा भरने के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया है। युवक का गुरुवार को अंतिम संस्कार किया जाएगा। जानकारी के अनुसार किशन (19) पुत्र दलिया निवासी कुनवा की शादी गुरुवार को होनी थी। वह शादी के लिए परिजनों के साथ वाहन में सवार होकर विकासनगर से गांव जा रहा था। वह अकेला ही वाहन के पीछे  बने डाले पर सवार था। 

कालसी-चकराता मोटर मार्ग पर साहिया से करीब तीन किमी आगे मैगी प्वाइंट के पास अचानक ही वह चलती हुई गाड़ी से नीचे सड़क पर जा गिरा। जिससे उसके सिर पर गंभीर चोटे आई थी। आनन-फानन में परिजन उसे लेकर अस्पताल पहुंचे। 

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत की खबर के बाद शादी के घर में कोहराम मच गया। मृतक 9 भाई-बहनों में तीसरे नंबर का था। सीएचसी साहिया में तैनात डॉ. ममता रावत ने बताया कि परिजन युवक को उपचार के लिए लेकर आए थे। 

लेकिन यहां पहुंचने से पहले ही उसकी मौत हो चुकी थी। सूचना पाकर एसडीएम डॉ. अपूर्वा सिंह ने भी अस्पताल पहुंच मृतक के परिजनों से घटना के बारे में जानकारी हासिल की। एसडीएम ने बताया कि फिलहाल वाहन को कब्जे में ले लिया गया है। तहरीर आने पर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाएगा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें