फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवा कांग्रेस के चुनाव की सरगरमी बढ़ी

Thu, 10 Oct 2013 05:57 PM IST
अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
युवा कांग्रेस ने अब प्रदेश में चुनाव की तैयारी पूरी कर ली है। 12 अक्टूबर से चुनाव का अगला दौर शुरू होगा।
विज्ञापन


कांग्रेस भवन में मीडिया से मुखातिब युवा कांग्रेस के चुनाव अधिकारी तरुण त्यागी ने बताया कि 70 विधानसभाओं में बूथ स्तर पर चुनाव पूरे कर लिए गए हैं।

चुनाव पूरी तरह से होंगे निष्पक्ष
अब बूथ स्तर पर जीते हुए युवा कांग्रेसी ही विधानसभा, लोक सभा और प्रदेश स्तर पर चुनाव में मतदान करेंगे और चुनाव लड़ सकेंगे। 12 अक्टूबर से नामांकन प्रक्रिया शुरू हो रही है। युवा कांग्रेस की पूरी कोशिश है कि चुनाव पूरी तरह से निष्पक्ष हों।

दूसरी ओर विधानसभा और लोक सभा कमेटियों के लिए नामाकंन के बाद से कांग्रेस में चुनाव को लेकर सरगरमी बढ़ जाने की भी संभावना है। युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष पद पर अभी नाम खुलकर सामने नही आए है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पदाधिकारियों के लिए दौड़ धूप शुरू
पर राज्य कमेटियों के बन जाने के बाद यह विधान सभा और लोक सभा के पदाधिकारियों के लिए दौड़ धूप शुरू होगी। ऐसे में कांग्रेस के बड़े नेताओं के भी लॉबिंग पर उतर जाने से इनकार नहीं किया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें