फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समाज कल्याण में लुढ़का अधिकारियों का 'कल्याण'

Thu, 10 Oct 2013 05:52 PM IST
राकेश शर्मा/अमर उजाला, हल्द्वानी
विज्ञापन
विज्ञापन
‘गैरों पे करम, अपनों पर सितम’। फिल्म ‘आंखे’ के गीत की यह पंक्तियां समाज कल्याण निदेशालय और जिलों के दफ्तरों के उन अफसरों पर फिट बैठती हैं, जो पदोन्नति की सालों से आस लगाए हैं।
विज्ञापन


इन्हें पदोन्नति देना तो दूर, विभाग ने जिम्मेदारी देने के लायक भी नहीं समझा। तभी तो टिहरी, पिथौरागढ़ और ऊधमसिंह नगर जिलों के दफ्तरों का चार्ज प्रशासनिक इकाई के अफसर संभाल रहे हैं। इसके खिलाफ समाज कल्याण में विरोध के स्वर गूंजने लगे हैं।

सहायक अधिकारी सेवानिवृत्त हो चुके
समाज कल्याण विभाग में सहायक जिला समाज कल्याण अधिकारी, प्रशासनिक अधिकारी, लेखाकार, अपर जिला समाज कल्याण अधिकार के पदों पर राज्य गठन के बाद से पदोन्नति नहीं हुई है, जबकि अब तक कई जिला समाज कल्याण अधिकारी, सहायक अधिकारी सेवानिवृत्त हो चुके हैं।
विज्ञापन


दो अफसर वीआरएस ले चुके हैं। निदेशालय एवं जिलों से कई और अफसर रिटायर होने वाले हैं, लेकिन शासन ने अब तक समाज कल्याण में पदोन्नति का रास्ता नहीं खोला है।

अधिकारी ने वीआरएस ले लिया
निदेशालय सूत्रों ने बताया कि ऊधमसिंह नगर के जिला समाज कल्याण अधिकारी हरीश चंद्र 30 जून को रिटायर हो गए। अगस्त में टिहरी के जिला समाज कल्याण अधिकारी ने वीआरएस ले लिया।

सितंबर में पिथौरागढ़ के जिला समाज कल्याण अधिकारी से योजनाओं का सही से संपादन न कर पाने वजह से जिले का चार्ज ले लिया गया।

जिम्मेदारी देने के लायक नहीं समझा
टिहरी और ऊधमसिंह नगर की कुर्सी लंबे समय तक खाली रही, लेकिन एसी कमरों में बैठने वाले अफसरों ने पदोन्नति की श्रेणी में आने वाले अफसरों को जिलों की जिम्मेदारी देने के लायक तक नहीं समझा।

ऊधमसिंह नगर और टिहरी जिला समाज कल्याण अधिकारी का चार्ज इन्हीं जिलों के डीडीओ संभाल रहे हैं। पिथौरागढ़ का चार्ज बेरीनाग के एडीएम को दे रखा है।

इन पर खूब मेहरबानी
देहरादून के जिला समाज कल्याण अधिकारी के पद से सेवानिवृत्त हुए राम अवतार पहले अप्रोच लगाकर अपर जिला समाज कल्याण अधिकारी के पद पर नियुक्त हुए। अब उन्हें वित्तीय अधिकार भी दे दिए गए। विशेषाधिकार से नियुक्ति और वित्तीय अधिकार देने का मामला विभाग में काफी चर्चित है।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें