फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंत्री की फेसबुक वॉल पर की टिप्पणी, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा 

Sat, 24 Nov 2018 08:43 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
Arrest
विज्ञापन

शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक की फेसबुक वॉल पर टिप्पणी कर उन्हें अवैध कार्यों को संरक्षण देने वाला बताया है। मंत्री के स्टाफ के अनुसार इससे उनकी छवि को नुकसान पहुंचा है। लिहाजा, जन संपर्क अधिकारी ने युवक के खिलाफ तहरीर दी। इस पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फेसबुक वॉल का स्क्रीन शॉट साइबर सेल को जांच के लिए भेज दिया गया है। 

विज्ञापन


मंत्री मदन कौशिक के जनसंपर्क अधिकारी आलोक शर्मा ने कैंट थाने को शिकायत की है। शर्मा का कहना है कि किसी आकाश शर्मा उर्फ अप्पू नाम के युवक ने मंत्री की फेसबुक वॉल पर गलत बातें लिखीं हैं। आकाश शर्मा ने लिखा है कि मंत्री मदन कौशिक अपने क्षेत्र में अवैध कार्यों को संरक्षण देते हैं। इसके अलावा भी उसने कई तरह की टिप्पणियां की गई हैं। इससे मंत्री की छवि धुमिल हुई है।

एसएसआई कैंट आशीष कुमार ने बताया कि इस मामले में आलोक शर्मा की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मोबाइल और कंप्यूटर के स्क्रीन शॉट को साइबर सेल जांच के लिए भेजा गया है। इसके साथ ही आरोपी आकाश शर्मा नाम के युवक के बारे में भी जानकारियां जुटाई जा रहीं हैं। प्राथमिक जांच में युवक हरिद्वार जनपद का रहने वाला बताया जा रहा है। हालांकि, अभी बहुत जानकारियां हासिल नहीं हुई हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें