मृतक दक्ष मंदिर कैंपस में पूजा सामग्री बेचने वाली एक दुकान पर काम करता था। सीसीटीवी कैमरे में वह सोमवार की शाम सवा आठ बजे साइकिल से जाता हुआ दिखाई दे रहा है। कुछ अन्य युवक भी सीसीटीवी कैमरे में कैद हुए हैं। उन्होंने बताया कि तीन युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रहे हैं।
युवक ने दो साल पहले तलाकशुदा महिला से शादी की थी और वह परिजन से अलग रहा था। उस महिला से भी कनखल पुलिस पूछताछ में जुटी हुई है। महिला के पहले पति से दो बच्चे हैं और युवक से एक बच्चा है। दंपती फिलहाल शिवपुरी में किराये पर रह रहा था।
आशारानी हत्याकांड का नहीं हुआ खुलासा
विगत 13 फरवरी को कनखल के पहाड़ी बाजार में हुई आशारानी की हत्या का खुलासा भी अभी तक नहीं हो सका है। एक माह गुजरने के बाद भी पुलिस केवल हत्याकांड के जल्द खुलासे के दावे तक ही सिमटी हुई है। मैनुअल पुलिसिंग, सीसीटीवी कैमरे से लेकर इलेक्टानिक्स सर्विलांस तक मददगार साबित होते नहीं दिखाई दे रहे हैं।