फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: युवक के साथ मारपीट, मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
Iराजपुर थाना पुलिस ने एक शराब की दुकान के स्वामी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। सहस्रधारा रोड के कुल्हान निवासी मीनाक्षी कपिला ने पुलिस को तहरीर दी थी। उन्होंने बताया था कि 25 जून को उनके पड़ोस में स्थित शराब की दुकान के स्वामी विक्रांत ने आपसी विवाद में दुकान में काम करने वाले एक कर्मचारी के साथ मारपीट की थी। थानाध्यक्ष सैंकी कुमार ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

I
Iघर से स्कूटी और नकदी चोरी, मुकदमा दर्जI
Iकोतवाली क्षेत्र के पटेलनगर रोड के संजय वर्मा के घर में मंगलवार सुबह चोरी हो गई। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। संजय वर्मा के मुताबिक मंगलवार की सुबह कुछ लोगों ने घर के बाहर खड़ी स्कूटी, 10 हजार रुपये और एक मोबाइल फोन चोरी कर लिया। कोतवाली प्रभारी प्रदीप पंत ने बताया कि मामले की जांच कर रही है।I
Iतीन मवेशियों की मौत मामले में मुकदमा दर्जI
Iप्रेमनगर थाना क्षेत्र में करंट की चपेट में आने से तीन भैंस और एक कुत्ते की मौत मामले में मुकदमा दर्ज किया गया है। घटना मंगलवार को हुई थी। कोटरा संतूर रोड निवासी सुलेमान ने पुलिस की दी तहरीर में बताया कि उसके तीन मवेशी पास में स्थित एक प्लॉट में घास चर रहे थे। साथ में उनका कुत्ता भी था। इस दौरान पड़ोस की रहने वाली पिंकी देवी के घर में फैले करंट से मवेशियों की मौत हो गई। थानाध्यक्ष कुंदन राम ने बताया कि पिंकी देवी पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।I
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें