फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक न देने पर युवक के सिर पर हुआ खून सवार, माता-पिता और बहन को रॉड से पीट-पीटकर किया लहूलुहान 

Tue, 01 Jan 2019 08:27 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुड़की
विज्ञापन
विज्ञापन

बाइक न देने से नाराज एक युवक ने अपने माता-पिता और बहन के साथ मारपीट कर दी। इतना ही नहीं उसने रॉड से हमला कर तीनों को लहूलुहान कर दिया। घटना के बाद युवक घर से फरार हो गया।

विज्ञापन


तीनों ने कोतवाली पहुंचकर तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। गंगनहर कोतवाली क्षेत्र स्थित सलेमपुर गांव निवासी एक युवक ने रविवार को पिता से बाजार घूमने के लिए बाइक मांगी। पिता ने बाइक देने से इनकार कर दिया।

इससे नाराज युवक ने पिता के साथ गाली गलौज करते हुए मारपीट कर दी। बीच बचाव करने आई मां व बहन पर भी युवक ने रॉड से हमला कर लहूलुहान कर दिया। इससे तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

इसके बाद युवक घर से फरार हो गया। लहूलुहान हालत में तीनों कोतवाली पहुंचे और युवक की हरकतों के बारे में पुलिस को बताया। पीड़ित पिता ने तहरीर देकर बताया कि वह अक्सर गलत प्रवृत्ति के युवकों के साथ घूमता है।

इस कारण उन्होंने उसे बाइक देने पर पाबंदी लगा रखी है। उन्होंने पुलिस से मामले में कार्रवाई की मांग की। कोतवाली प्रभारी प्रदीप बिष्ट ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। साथ ही युवक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें