फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक ने चोरी-छिपे बनाई चाची की टिकटॉक विडियो, फेसबुक पर की अपलोड तो छिड़ गया 'युद्ध'

Wed, 19 Feb 2020 06:07 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुड़की

सार

  • टिकटॉक वीडियो बनाने पर दंपति से मारपीट
  • एक युवक ने चाची की टिकटॉक वीडियो बनाकर फेसबुक पर डाली
  • वीडियो बनाने का विरोध करने पर चाची व चाचा से कर दी मारपीट
विज्ञापन
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एक युवक ने अपनी चाची की टिकटॉक वीडियो बनाकर फेसबुक पर वायरल कर दी। चाची ने इसका विरोध किया तो युवक व उसके पिता ने मारपीट कर दी। बीच बचाव कराने आए पति से भी दोनों ने मारपीट कर दी।

विज्ञापन


महिला ने कोतवाली पहुंचकर पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस मामले की जांच कर रही है। सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र स्थित नगला इमरती निवासी एक महिला का अपने पति के बड़े भाई के परिवार से विवाद चला आ रहा है।

महिला ने बताया कि वह दो दिन पूर्व घर पर काम कर रही थी। इस दौरान चोरी छिपे जेठ के बेटे ने टिकटॉक वीडियो बना ली और फेसबुक पर वायरल कर दी।

जेठ व भतीजा अक्सर मारपीट करते हैं

वीडियो की जानकारी परिचितों ने उसे दे दी। उसने भतीजे से टिकटॉक वीडियो बनाने और फेसबुक पर डालने का विरोध किया। आरोप है कि इस पर भतीजे ने अपने पिता के साथ मिलकर गाली गलौज कर दी और मारपीट कर दी।

बीच बचाव कराने आए उसके पति के साथ भी मारपीट कर दी। आरोप लगाया कि उसका जेठ व भतीजा अक्सर मारपीट करते हैं। जिससे उन्हें जान का खतरा बना हुआ है। महिला ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। एसएसआई प्रदीप कुमार ने बताया कि घर पर पुलिस को भेजी गई थी। लेकिन दोनों घर से फरार चल रहे हैं।
विज्ञापन

मारपीट के बाद कोतवाली में हंगामा

रुड़की में ही पुरानी रंजिश में परिवार की महिलाओं के बीच विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि मारपीट हो गई। महिलाओं के विवाद में पुरुष भी कूद पड़े। इसके बाद दोनों पक्ष कोतवाली पहुंचे और एक-दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप लगाते हुए हंगामा किया। पुलिस ने दोनों पक्षों को कार्रवाई की चेतावनी देकर शांत किया। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ तहरीर दी है।

सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र निवासी एक परिवार में दहेज के केस को लेकर रंजिश चली आ रही है। बुधवार सुबह दोनों पक्षों की महिलाएं आपस में भिड़ गईं और एक-दूसरे से मारपीट कर दी। महिलाओं में मारपीट होता देख पुरुष भी कूद पड़े और उनके बीच भी मारपीट हो गई। दोनों पक्षों ने कोतवाली पहुंचकर हंगामा कर दिया।

एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर बेटी से मारपीट कर कपड़े फाड़ने का आरोप लगाया जबकि दूसरे पक्ष ने महिला से मारपीट करने का आरोप लगाया। एसएसआई प्रदीप कुमकार ने दोनों पक्षों को जमकर फटकार लगाई। साथ ही हंगामा करने पर कार्रवाई की चेतावनी दी तो सभी शांत हो गए। एसएसआई प्रदीप कुमार ने बताया कि दोनों पक्षों की तहरीर पर जांच कर कार्रवाई करेंगे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें