फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवती ने शराब पीकर जमकर मचाया उत्पात

Wed, 25 Sep 2013 10:29 PM IST
अमर उजाला, हरिद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
हरिद्वार के ब्रह्मपुरी क्षेत्र में 25 वर्षीष एक युवती ने शराब के नशे में जमकर उत्पात मचाया। इस दौरान उसने राहगीरों को भी नहीं बख्शा और हर आने-जाने वाले लोगों को गंदी-गंदी गालियां देती रही।
विज्ञापन


हालांकि कुछ ही देर बाद पुलिस ने शराबी युवती को गिरफ्तार कर लिया। इसके अलावा एक अन्य युवक को भी शराब के नशे में ब्रह्मपुरी में हंगामा काटने के आरोप में धरा गया है।

पढ़ें, हैवानियत! पत्नी को 'सरिये' से मारकर किया लहुलुहान

लोगों के साथ गाली गलौज
पुलिस ने बताया कि ब्रह्मपुरी बस्ती में शाम करीब चार बजे एक युवती के शराब के नशे में हंगामा काटने की सूचना मिली।

पुलिस पहुंची तो उस समय युवती नशे में हर आने-जाने वाले लोगों के साथ गाली गलौज कर रही थी। उसने पुलिस के साथ भी बदसलूकी की।

पढ़ें, मसूरी में 3 साल की मासूम से दुष्कर्म, हंगामा

मुश्किल से युवती पर पाया काबू
पुलिस ने बड़ी मुश्किल से युवती को काबू में किया। पास ही एक अन्य युवक धर्म सिंह भी शराब के नशे में उत्पात मचा रहा था। दोनों को पुलिस गिरफ्तार कर थाने ले आई।
विज्ञापन


थाने में भी दोनों का हंगामा जारी रहा। नगर कोतवाली प्रभारी महेंद्र सिंह नेगी ने बताया कि दोनों शराब के नशे में धुत थे। दोनों को गिरफ्तार कर लिया है।

पढ़ें, ‘मोदी रन’ में मोदी तोड़ रहे दुश्मनों की 'हड्डी'

तीन और पहुंचे हवालात
रानीपुर कोतवाली क्षेत्र के शिवालिक नगर में शराब पीकर हंगामा काटने के आरोप में पुलिस ने सहारनपुर के तीन युवकों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि दीपचंद, आजाद और शिवराज निवासी खड़ौदा, देवबंद, सहारनपुर शराब पीकर हंगामा काट रहे थे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें